फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Board meeting could not be held even in third attempt

तीसरे प्रयास में भी नहीं हो सकी बोर्ड बैठक

Sun, 08 May 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Board meeting could not be held even in third attempt
नगर पालिका परिसर में बोर्ड बैठक में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष, ईओ व सभासद। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। नगर पालिका सीतापुर की बोर्ड बैठक तीसरी बार भी नहीं हो सकी। बोर्ड बैठक में काफी इंतजार के बाद जब महज 13 सदस्य पहुंचे तो अध्यक्ष ने इसे अनिश्चितकालीन समय के लिए टाल दी। बैठक में अधिकतर भाजपा के सदस्य नहीं पहुंचे थे। नगरपालिका की बोर्ड बैठक में संकट के बादल समाप्त होते नहीं दिख रहे है। तीसरी बार शनिवार को नगरपालिका परिसर में बोर्ड बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन

अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल व ईओ वैभव त्रिपाठी सुबह 11 बजे सदन में बैठ गए। वह सदस्यों के आने का इंतजार करते रहे। करीब 40 मिनट पर सदस्यों का इंतजार होता रहा। इस दौरान महज 13 सदस्य ही बैठक में पहुंचे। अध्यक्ष ने एक अधिवक्ता को बुलाकर कानूनी राय भी ली। जब कोरम पूरा नहीं हो सका तो अध्यक्ष ने इसे अनिश्चतकालीन समय के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल ने बताया कि इससे पहले 30 अप्रैल को पहली बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। उसके बाद छह व सात मई को बैठक हुई। लेकिन कोरम के अभाव में तीनों बार बैठक को स्थगित करना पड़ा है। इस बैठक में भाजपा का कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा था। अधिकतर सपा व निर्दलीय सदस्य ही आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सदस्यों ने ईओ से मिलकर जताई आपत्ति
बोर्ड बैठक स्थगित होने के बाद नामित व भाजपा सहित 19 सदस्य ईओ से मिलने नगरपालिका पहुंचे। सदस्यों ने बैठक में शामिल न होने का कारण बताते हुए अपना आक्रोश जताया। नामित सभासद संजय मिश्रा व सभासद आशुतोष आर्य मोनू ने कहा नगरपालिका में एक साल में आय व्यय के बिल बाउंचर मांगे जा रहे है। लेकिन अभी तक यह नहीं मिल सके है। स्वकर प्रणाली में बहुत अनियमितता हुई है। पुराने सीतापुर में जहां रेट कम कर दिए गए, वहीं नए सीतापुर में काफी अधिक सर्किल रेट लगा दिया गया है।
हम लोगों के जनहित के प्रस्तावों पर कोई काम नहीं हो रहा है। नगरपालिका में बहुत ही अनियमितता हो रही है। इसी वजह से हम लोग बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं। इस पर ईओ ने सदस्यों की बात सुनते हुए अपनी भी कुछ मजबूरी बताई। संजय मिश्रा ने कहा कि बोर्ड बैठक से पहले सामान्य बैठक होनी चाहिए थी। लेकिन अध्यक्ष अड़ियल रुख अपनाये हुए हैं। जब तक हम लोगों की बातें सुनी नहीं जाएगी बैठक में प्रतिभाग नहीं करेंगे। इसकी शिकायत शासन से भी की जाएगी।
सत्ता व विपक्ष में बटी बोर्ड बैठक
नगरपालिका की बोर्ड बैठक सत्तापक्ष व विपक्ष में बटी हुई नजर आ रही है। सपा के अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल के समर्थन में जहां सभी सपा सदस्य पहुंच रहे है। वहीं विपक्ष में भाजपा का कोई सदस्य नहीं पहुंच रहा है। पहली ही बैठक में नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू ने हस्तक्षेप करके सभासदों को एजेंडा व नियत समय की जानकारी पहले देने की बात कही थी।

उसके बाद लगातार बैठक पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। जब दो बार सदस्य नहीं पहुंचे तो तीसरी बार भी पहले की ही तरह हश्र होने की अंदेशा जताया जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि अब सभासद सीधे नगर विकास राज्यमंत्री से संपर्क कर रहे है। इसलिए जब तक इनकी समस्या दूर नहीं होगी तब तक बैठक होने की उम्मीदें भी कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed