फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Blood crisis deepens in blood bank

ब्लड बैंक में गहराया खून का संकट

Thu, 03 Feb 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Blood crisis deepens in blood bank
सीतापुर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में इस समय खून का संकट गहराने लगा है। इस समय ब्लड बैैंक में महज 10 यूनिट खून बचा है। जबकि रोजाना सात से आठ मरीजों को ब्लड की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में डोनेट करने वालों के जरिये ही उनको खून दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ब्लड बैंक है। इसके जरिये सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों की खून की जरूरत पूरी की जाती है। इस समय ब्लड बैंक में खून की किल्लत है। यह किल्लत कोविड की तीसरी लहर के दौरान हुई है। ब्लड बैंक से रोजाना सात से आठ मरीज खून लेने आते हैं। ऐसे में उनको खून मिलने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन

सबसे अधिक दिक्कत उन मरीजों के सामने आती है, जिनको जिस ग्रुप के खून की जरूरत होती है, उस ग्रुप का बैंक में खून नहीं होता है। इन परिस्थितियों में अगर परिजन मरीज के ग्रुप का ही डोनेट करने वाले की तलाश कर लाते हैं, तभी उसको खून मिल पाता है। करीब दो माह पहले डोनेट करने वालों के जरिये आसानी से जरूरत का खून मिल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में ब्लड की डिमांड घट गई है। ब्लड बैंक प्रशासन का कहना है कि सर्दियों से पहले रोजाना 12 से 15 यूनिट ब्लड की मांग होती थी। इस समय सर्दी अधिक होने व कोविड के चलते इसमें गिरावट दर्ज की गई है। अब सात से आठ यूनिट की डिमांड रोजाना की बनी हुई है।
केवल ओ पॉजिटिव है खून
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में इस समय केवल ओ पॉजिटिव ग्रुप का ही खून है। अन्य ग्रुप का खून न होने से समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके पीछे ब्लड बैंक के प्रभारी का कहना है कि कोविड के कारण रक्तदान शिविर आयोजित नहीं हो रहे है। जबकि मांग रोजाना बनी हुई है। इसी वजह से ब्लड का संकट खड़ा हो गया है।

सामाजिक संस्थाएं लगाएं शिविर
ब्लड बैंक में खून की कमी बनी हुई है। सामाजिक संस्थाओं से अपील है कि वे रक्तदान शिविर आयोजित करें, जिससे इस कमी को पूरा किया जा सके। ब्लड बैंक आने वाले मरीजों को डोनेट करने वालों के जरिये खून उपलब्ध कराया जा रहा है।
- पूजा यादव, ब्लड बैंक प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed