{"_id":"672cdb7cd0cdd7e7920729de","slug":"block-chiefs-strike-ends-on-assurance-of-bjp-district-president-sitapur-news-c-102-1-stp1002-121591-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: भाजपा जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर ब्लॉक प्रमुख का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: भाजपा जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर ब्लॉक प्रमुख का धरना समाप्त
Thu, 07 Nov 2024 08:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 07 Nov 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
समर्थकों संग थाने में धरने पर बैठींं ब्लॉक प्रमुख।
कमलापुर (सीतापुर)। कसमंडा ब्लॉक प्रमुख के कक्ष में सचिव और प्रमुख के समर्थकों के बीच हुए विवाद में राजनीति तेज हो गई है। पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए बुधवार देर रात ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी थाने के सामने धरने पर बैठ गईं।
एएसपी प्रवीण रंजन सिंह व सीओ सिधौली कपूर कुमार ने बात की, लेकिन वह नहीं मानीं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने मोबाइल पर ब्लॉक प्रमुख से बात कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद रात एक बजे उन्होंने धरना समाप्त किया।
29 अक्तूबर को कसमंडा में तैनात सचिव विवेक अवस्थी ने पुलिस को तहरीर देकर ब्लॉक प्रमुख के समर्थकों पर कमीशन मांगने व सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाया था। ब्लॉक प्रमुख ने सचिव विवेक पर शराब के नशे में अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में बुधवार को प्रमुख के सहयोगी सीमांत पर केस दर्ज कर लिया। इससे नाराज ब्लॉक प्रमुख देर रात थाने के सामने धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की है। ब्लॉक प्रमुख के धरने पर बैठने से पुलिस विभाग हरकत में आया। एएसपी प्रवीण रंजन व सीओ सिधौली कपूर कुमार मौके पर पहुंचे। प्रमुख से बात की लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने मोबाइल पर प्रमुख से बात की। भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्रवाई कराने के आश्वासन पर रात एक बजे धरना समाप्त हो गया।