फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BLO took over the command of the booths

बीएलओ ने संभाली बूथों की कमान

Mon, 08 Nov 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
BLO took over the command of the booths
मैथोडिस्ट मिशन कन्या जूनियर हाईस्कूल में एडीएम बीएलओ व मतदाताओं से लेते पुनिरीक्षण की जानकारी। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। 30 नवंबर तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके तहत रविवार को पहले विशेष अभियान तिथि पर तमाम बूथों पर प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद भी पदाभिहित अधिकारी नहीं दिखे। सभी कार्य बीएलओ द्वारा किए गए। सुपरवाइजर ड्यूटी पर मिले।
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान तिथि पर रविवार को अमर उजाला टीम ने शहर के बूथों की पड़ताल की। सुबह साढ़े दस बजे प्राइमरी पाठशाला पुलिस लाइन बंद मिला। इससे मतदाता दावा-आपत्ति दाखिल करने की सुविधा से वंचित रहे। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर मोहल्ला तामसेनगंज स्थित छोटी एचकेपी में बीएलओ मौजूद थे, लेकिन पदाभिहित अधिकारी नहीं आए।
विज्ञापन

यहां चार दावा-आपत्ति प्राप्त किए गए। दोपहर साढ़े बारह बजे जेल रोड स्थित पंतनगर प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ राधा देवी, मंजू देवी, सरोजनी प्रजापति, रीता अवस्थी मतदाता सूची सहित मौजूद थी। बीएलओ नीतू सिंह नहीं आई थी। इसकी शिकायत अमित सोनकर ने प्रशासन से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ ने बताया कि पदाभिहित अफसर मोजिज नुमा रिजवी नहीं आई हैं। यहां पांच आवेदन जमा हुए थे। पुनरीक्षण कार्य की मॉनीटरिंग सुपरवाइजर अमित कुमार निषाद कर रहे थे। इनके द्वारा भी पुलिस लाइन स्कूल बंद होना बताया गया। 12.50 बजे नगर पालिका के बूथ पर बीएलओ क्षमा मेहरोत्रा, सुनीता गुप्ता, सुनील मिश्रा कार्य कर रहे थे।
बताया गया यहां की पदाभिहित अफसर परवीन बानो नहीं आई हैं। इन्हें फोन भी किया गया था। सुपरवाइजर अजय कुमार राठौर मौजूद मिले। आठ मतदाताओं ने दावा-आपत्ति दाखिल किए। 1.28 मिनट पर पूर्व माध्यमिक कंपोजिट विद्यालय तरीनपुर मे पूरी टीम मौजूद मिली। इस बूथ पर 25 दावा और आपत्तियां दाखिल हो चुकी थी।
एडीएम ने बूथों का किया मुआयना
विशेष अभियान तिथि पर एडीएम राम भरत तिवारी ने बूथों को मुआयना किया। उन्होंने मैथोडिस्ट मिशन गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल सिविल लाइन के बूथों को देखा। बीएलओ विद्यावती और सारिका सेठ से व्यवस्थाओं की जानकारी की। प्राप्त मतदाता सूची की उपलब्धता जानी। बूथ पर कई मतदाता मौजूद मिले। इनसे बात की।
उन्होंने ब्लॉक खैराबाद के प्राथमिक विद्यालय अकबरगंज सहित अन्य बूथों का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। पौने दो बजे एडीएम ने जिला निर्वाचन दफ्तर का मुआयना किया। पुनरीक्षण संबंधी कार्यों की जानकारी की। सहायक जिला निर्वाचन अफसर शिखा श्रीवास्तव, अशोक कुमार, शंकर लाल, महादीन गौतम, सुशील कुमार, रामसागर आदि मौजूद मिले।
तीन विशेष अभियान तिथियों पर भी करें आवेदन
विधानसभा मतदात सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान चार विशेष अभियान तिथियों पर दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाने के निर्देश निर्वाचन आयोग ने दिए थे। अब तीन तिथियों 13 नवंबर, 21 नवंबर और 27 नवंबर को सभी बूथों पर दावा आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। इसके लिए मतदाता बूथों पर जाकर वहां मतदाता सूची को देखकर संबंधित आवेदन भर कर वहीं पर बीएलओ को दे सकते हैं। साथ ही युवा मतदाता जो अभी तक वोटर नहीं बने हैं। वह फार्म-6 भरकर जमा करें, जिससे इस बार वह अपने पसंदीदा प्रत्याशी को विधान सभा चुनाव में मतदान कर सकें।
375 सुपरवाइजरों की देखरेख में हो रहा पुनरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 375 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इन्हें 3870 बीएलओ से समन्वय बनाते हुए पुनरीक्षण कार्य सकुशल ढंग से कराने की जिम्मेदारी दी गई है। नौ विधान सभा क्षेत्रों में 2403 मतदान केंद्रों पर 3870 बूथ बनाए गए हैं। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 30 लाख 99 हजार 746 है। इसमें पुरुष मतदाता 1658767 और महिला मतदाता 1440804 हैं।

30 नवंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए दावा और आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। यह कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। सभी प्रकार के प्रारूप पर्याप्त संख्या में तहसीलों को उपलब्ध कराए गए हैं। विशेष अभियान तिथि पर संबंधित मतदेय स्थलों पर मतदाता और युवा निर्धारित प्रारूप भरकर जमा कर सकते हैं।
- शिखा श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed