{"_id":"65414d5178a6424d51092a5f","slug":"blo-do-not-delete-names-from-voter-list-without-notice-sitapur-news-c-13-1-lko1040-474314-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिना नोटिस मतदाता सूची से नाम न काटें बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिना नोटिस मतदाता सूची से नाम न काटें बीएलओ
Wed, 01 Nov 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर। तहसील सभागार में मंगलवार को उप जिलाधिकारी राखी वर्मा ने मतदाता सूची में नामावली प्रकाशन को लेकर पदाभिहित अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि बिना नोटिस के किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से न काटा जाए। यदि बिना नोटिस दिए किसी ने मतदाता सूची से नाम हटाया तो उसकी जवाबदेही तय की जाएगी।
उन्होंने लहरपुर ब्लॉक व परसेंडी ब्लॉक के पदाभिहित अधिकारियों की बैठक लेकर 18 से 19 आयु वर्ग के नए युवा मतदाताओं का चिह्नित कर जोड़ने के निर्देश दिए। इसके साथ मृतक, डबल व शिफ्टेड संग अन्य श्रेणी के मतदाताओं को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को मतदाताओं के नाम संशोधन, आयु और फोटो संशोधन, एक बूथ से दूसरे बूथ में स्थानांतरण के लिए भी नियमों की जानकारी दी। इस दौरान उप जिला अधिकारी न्यायिक शशि बिंदु द्विवेदी, नायब तहसीलदार दिलीप कुमार व अन्य मौजूद रहे।