{"_id":"66a3fd8a7adbe0bf980c89dd","slug":"black-business-of-adulterated-liquor-busted-in-reusa-sitapur-news-c-102-1-slko1055-116754-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रेउसा में मिलावटी शराब के काले धंधे का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रेउसा में मिलावटी शराब के काले धंधे का भंडाफोड़
Sat, 27 Jul 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र में मिलावटी शराब (अपमिश्रित) बनाने के एक गोरखधंधे का शुक्रवार को भंडाफोड़ हुआ। आबकारी विभाग ने रेउसा पुलिस की मदद से देसी शराब की दुकान में छापा मारकर भारी मात्रा में नकली क्यूआर कोड, 300 नकली ढक्कन, 180 खाली शीशियां व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
रेउसा थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग चेकिंग अभियान चला रहा था। इस दौरान टीम ने मारूबेहड़ में एक देसी शराब की दुकान पर छापा मारा। यहां से टीम ने 76 पौव्वे देसी शराब (शराब पानी मिली हुई) के बरामद किए। इन पर क्यूआर कोड नहीं था। इसके साथ ही नकली क्यूआर कोड के साथ 20 पौव्वे देसी शराब पकड़ी। टीम ने यहां से 300 नकली ढक्कन, 180 खाली शीशी, मदिरा में मिलावट की सामग्री व कई उपकरण बरामद किए।
जिला आबकारी अधिकारी केपी यादव ने बताया कि मौके से कोडवा धमधमपुर निवासी सुनीत कुमार को पकड़ा गया है। पूछताछ में उसने बताया कि देसी शराब की दुकान का लाइसेंस पदमा देवी के नाम पर है। उनके पति महेंद्र जायसवाल ही ये ढक्कन और क्यूआर कोड मंगाते हैं। फिर शराब में मिलावट कर नकली क्यूआर कोड व ढक्कन लगाकर उसे बेचते हैं। जिला आबकारी अधिकारी केपी यादव ने बताया कि लाइसेंस धारक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।