फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BJP's policies outlined at the intellectual class conference

Sitapur News: प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बताईं भाजपा की नीतियां

Tue, 22 Sep 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 22 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
BJP's policies outlined at the intellectual class conference
प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय ने किया अटल प्रतिमा का अनावरण। 
बिसवां। भाजपा ने सोमवार को बिसवां विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय रहे। विशिष्ट अतिथि विधायक निर्मल वर्मा और अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की। सम्मेलन में शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी समेत विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने भाजपा की नीतियां बताईं।
विज्ञापन



प्रभारी मंत्री ने कहा कि एक समय कुछ लोग रामचरितमानस और भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक बातें करते थे। वह अब नीले रंग में नजर आ रहे हैं। कहा कि जनता को मूर्ख समझने वालों को प्रदेश की जनता पहले ही जवाब दे चुकी है। उन्होंने कहा कि सपा में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता है। योगी सरकार में अपराधियों के लिए दरवाजे बंद हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में मूल्यों और सिद्धांतों की मिसाल कायम की। उनके सपनों का भारत बनाने के लिए सबको अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज का मार्गदर्शक होता है। भाजपा प्रबुद्धजनों के सुझाव और अनुभव को महत्व देते हुए राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। इसमें समाज के प्रबुद्ध वर्ग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विधायक निर्मल वर्मा ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग भाजपा की आधारशिला का महत्वपूर्ण हिस्सा है।



बस स्टॉप पर अटल प्रतिमा का अनावरण
सम्मेलन के बाद बस स्टॉप बिसवां पर पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण प्रभारी मंत्री, विधायक और जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अटल जी की राष्ट्रसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित की सोच सदैव प्रेरणादायी रहेगी। इसके बाद पत्रकार वार्ता में ‘सेवा, समर्पण, सुशासन के 25 वर्ष’ अभियान की जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि जिले के सभी मंडलों में ‘नमो सेवा: अनकही कहानियां’, सेवा पखवाड़ा, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन जैसे कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सुधाकर शुक्ला, विपुल सिंह, पटेल रेखा वर्मा, नैमिष रत्न तिवारी, जया सिंह समेत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed