फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BJP's new district president will be from Brahmin or backward class

Sitapur News: ब्राह्मण या पिछड़ा वर्ग से होगा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष

Wed, 22 Jan 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 22 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP's new district president will be from Brahmin or backward class
सीतापुर। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर चल रहा मंथन अब अंतिम दौर में है। पार्टी से जुड़े भरोसेमंद सूत्रों की माने तो नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा दो से तीन दिन में की जा सकती है। इस बार नया जिलाध्यक्ष चुनने के लिए पार्टी स्तर पर जातिगत समीकरण को लेकर गहन मंथन चल रहा है। अंतिम चयन तीन दावेदारों में से होना है। इनमें दो ब्राह्मण और एक पिछड़ा वर्ग से जुड़ा दावेदार शामिल है। दावेदार लखनऊ से दिल्ली तक समीकरण अपने पक्ष में साधने की कवायद में जुटे हैं।
विज्ञापन

आठ जनवरी को हुई नामांकन प्रक्रिया में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 41 लोगों ने आवेदन किए थे। इनमें से 37 नामांकन पत्र स्वीकार किए गए थे। चुनाव प्रभारी ने दावेदारों की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेज दी थी। इसके बाद जिलाध्यक्ष की कुर्सी पाने के लिए दावेदारों में घमासान छिड़ गया। प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रतिद्वंदी से जुड़े भ्रष्टाचार के ऑडियो व वीडियो क्लिप तक बना कर पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाई गई। पार्टी में प्रदेश व राष्ट्रीय सूची पर लगातार जारी मंथन के बाद दावेदारों के नाम की सूची घटने लगी।
विज्ञापन

आखिरी दौर में पांच दावेदारों के नाम फाइनल किए गए। पार्टी सूत्रों की मानें तो वर्तमान में जिलाध्यक्ष की रेस सिर्फ तीन दावेदारों के बीच सिमट गई है। बताया जा रहा है कि इनमें दो दावेदार ब्राह्मण व एक पिछड़ा वर्ग से जुड़ा है। अब इन दावेदारों की सामाजिक व राजनैतिक छवि परखी जा रही है। इन पर कोई आपराधिक केस तो नहीं है अथवा कभी पार्टी विरोधी गतिविधियों में तो शामिल नहीं रहे हैं। पार्टी से जुड़े वरिष्ठ लोगों के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों में नए जिलाध्यक्ष का नाम घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

''र'' अक्षर का राजयोग
सीतापुर की सियासत में ''र'' अक्षर काे राजयोग बनाने वाला माना जाता है। यहां ज्यादातर जिन सांसद और विधायकों को चुना गया, उनके नाम की शुरुआत भी ''र'' अक्षर से होती है। इसे ग्रह नक्षत्रों का खेल कहें या महज संयोग कि भाजपा में नामित होने वाले नए जिलाध्यक्ष का नाम भी ''र''अक्षर से शुरू होने वाला है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अंतिम तौर जिन तीन उम्मीदवारों में से किसी एक को जिलाध्यक्ष बनाने की कवायद चल रही है, उन सभी के नाम भी ''र'' अक्षर से शुरू होते हैं।

जल्द होगा नए जिलाध्यक्ष का नाम
हमने सूची प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी है। मंगलवार को राजधानी लखनऊ में हुई प्रदेश स्तर की बैठक में इस पर गहन मंथन भी किया गया है। जल्द ही नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है।
-नागेंद्र गुप्ता, चुनाव प्रभारी सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed