फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BJP will win more than 350 seats: Swatantra Dev Singh

350 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : स्वतंत्र देव सिंह

Sat, 28 Aug 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP will win more than 350 seats: Swatantra Dev Singh
हुसैनगंज में हाथ जोड़कर अभिवादन करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में शनिवार को पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तालिबान की वकालत करने वाली सपा की असलियत जनता के सामने आ गई है। मोदी व योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों व जनता के भरोसे के चलते भाजपा 350 प्लस का लक्ष्य हासिल कर दोबारा सरकार बनाएगी। वे बूथों के सत्यापन की समीक्षा प्रगति जानने के लिए जिले में आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने शहर के हुसैनगंज शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 278 व महोली के चढ़रा शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 160 का औचक निरीक्षण करते हुए प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। दोनों जगह सत्यापन कार्यक्रम की प्रगति से संतुष्ट होकर प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है और बूथ कार्यकर्ता पार्टी की नींव की ईंट हैं।
विज्ञापन

भाजपा में ही संभव है कि बूथ का कार्यकर्ता भी उच्च पद प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सपा मुखिया पर जनता को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया। बोले, कोरोना से बचाव के लिए मोदी सरकार द्वारा मुक्त वैक्सीन अभियान पर सपा मुखिया द्वारा पहले जनता को गुमराह किया गया और अब तालिबान जैसे क्रूर संगठन की वकालत करके पार्टी की असलियत जनता के सामने आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ के लोगों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, विश्राम सागर राठौर, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला मंडल अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, श्रीनाथ बाजपेई, शक्ति केंद्र संयोजक संजय श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, सत्यापन अधिकारी अवधेश कटियार, डॉक्टर अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed