{"_id":"60d612118ebc3e32bc4e9a3b","slug":"bjp-showed-solidarity-before-nomination-sitapur-news-lko584135174","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन से पहले भाजपा ने दिखाई एकजुटता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन से पहले भाजपा ने दिखाई एकजुटता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। नामांकन के एक दिन पहले शुक्रवार को भाजपा ने प्रेसवार्ता के बहाने ताकत दिखाई। नेताओं व पार्टी के पदाधिकारियों ने एक स्वर में श्रद्धा सागर को जिताने का दावा किया। हालांकि दावे में कितना दम है ये तो आने वाली तीन जुलाई को ही पता चलेगा।
शहर के एक गेस्ट हाउस में सांसद राजेश वर्मा व अशोक रावात, विधायक रामकृष्ण भार्गव, सुनील वर्मा, महेंद्र सिंह यादव, शशांक त्रिवेदी, सुरेश राही व ज्ञान तिवारी एकत्र हुए। सभी ने श्रद्धा सागर की जीत तय बताई। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी में किसी तरह मतभेद नहीं है।
सदर विधायक राकेश राठौर नोटिस पीरियड पर हैं ऐसे में नेतृत्व ने पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में उनके शामिल होने पर रोक लगा रखी है। श्रद्धा सागर ने कहा कि वह जिले की प्रथम नागरिक बनने पर विकास कार्यों पर अंतिम छोर तक ले जाने का प्रयास करेंगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष संजय मिश्र, नीरज वर्मा, विश्राम सागर राठौर व पंकज अवस्थी आदि मौजूद थे।