फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bjp shines in sitapur

सपा के गढ़ में लहराया भगवा, सात पर खिला कमल

Sat, 11 Mar 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bjp shines in sitapur
मतगणना स्थल के बाहर पार्टी समर्थकों की लगी भीड़।

भारतीय जनता पार्टी ने जिले में कामयाबी की नई इबारत लिखी है। मतगणना के बाद जारी परिणामों में जिले की नौ विधानसभा सीटों में से सात पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। जबकि महमूदाबाद सीट पर सपा के नरेंद्र वर्मा व सिधौली सीट से बसपा के हरगोविंद भार्गव चुनाव जीते।

विज्ञापन


जिले में सबसे अधिक मतों से जीत का श्रेय हरगांव के सुरेश राही के नाम रहा। जबकि महमूदाबाद में भाजपा की आशा मौर्या व सपा के नरेंद्र वर्मा में हुए कड़े मुकाबले में नरेंद्र महज 1906 से चुनाव जीत गए। जिले में 95 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
विज्ञापन


शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एटीसी परिसर में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के मतों की गिनती हुई। इसके बाद ईवीएम खोली गई। ईवीएम खुलते ही शुरुआत के ही रुझानों में भाजपा प्रत्याशियों के बढ़त बनाने का सिलसिला शुरू हो गया जो कुछ सीटों पर जीत के बाद ही थमा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद जारी परिणामों में विपक्षी चारों खाने चित्त हो गए। यही नहीं मतदाताओं ने अपने जनादेश में नई इबारत भी लिख दी। सपा का गढ़ ध्वस्त हो गया और कई सीटों पर भाजपा के कमल खिले।

लंबे वनवास के बाद जिले में इस बार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पांच सीटें सपा और दो एक सीट बसपा से छिटक ली। ऐसे में सात सीटें हथिया कर जनपद में नई धाक जमाई है। 

घोषित नतीजों में सीतापुर की सदर सीट पर भाजपा के राकेश राठौर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के राधेश्याम जायसवाल को 24 हजार 839 मतों के अंतर से हराया। सेवता में भाजपा के ज्ञान तिवारी ने बसपा के इंजीनियर नसीम को 43 हजार 659 मतों से शिकस्त दी।

महमूदाबाद में सपा के नरेंद्र वर्मा ने भाजपा की आशा मौर्या को 1906 मतों से हराया। लहरपुर विधानसभा सीट से भाजपा के सुनील वर्मा ने बसपा के जासमीर अंसारी को 9118 मतों से हराया।

मिश्रिख विधान सभा सीट पर पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राम कृष्ण भार्गव ने अपने प्रतिद्वंद्वी बसपा के मनीष रावत को 20672 मतों से हराकर जीत दर्ज की। इसी तरह हरगांव सीट पर घोषित परिणाम में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रामलाल राही के बेटे, भाजपा प्रत्याशी सुरेश राही ने पूर्व कैबिनेट मंत्री रामहेत भारती को करीब 44995 वोटों से हराया।


बिसवां विधानसभा सीट पर  भाजपा प्रत्याशी महेंद्र यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवार अफजाल कौसर को 10235 मतों से शिकस्त दी। महोली में भाजपा उम्मीदवार शशांक त्रिवेदी ने सपा विधायक अनूप गुप्ता को 3717 मतों से पराजित किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed