{"_id":"b877f6d35bdb2a6dca6461271998db9c","slug":"bjp-leader-came-to-support-the-sanitation-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मी समर्थन में आए भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मी समर्थन में आए भाजपा नेता
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका के आंदोलित सफाई कर्मचारियों के समर्थन में शुक्रवार को कई भाजपा नेता आमरण अनशन में शामिल हुए। जो पालिका गेट पर ताला लगाकर मंच पर बैठ गए। उसके बाद अन्य सफाई कर्मचारी मंडलायुक्त से मिलने लखनऊ रवाना हुए।
विज्ञापन
मालूम हो कि नगरपालिका सीतापुर के सफाई कर्मचारी पुनरीक्षित वेतनमान को लेकर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले 12 दिनों से नगरपालिका प्रांगण में आमरण अनशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, साकेत मिश्र व उमाकांत मिश्र अनशन स्थल पर पहुंचे और वहीं पर गेट पर ताला लगाकर कर्मचारियों के साथ बैठ गए। भाजपा नेताओं का कहना है कि नगरपालिका विकास कार्य के बजाए कर्मचारियों का शोषण कर रही है।
विज्ञापन
उसको अपने कर्मचारियों की समस्याएं दिखाई नहीं दे रही, भाजपा यह बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं संघ के अध्यक्ष प्यारेलाल का कहना था कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा सफाईमेट व सफाई नायक के पद पर कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को हटाकर उनके मूल पद पर भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि अन्य कर्मचारियों पर भी यह व्यवस्था लागू होनी चाहिए। गोपाल कृष्ण व अब्दुल हफीज का कहना है नगरपालिका चेयरमैन मंच पर नहीं आ रही हैं, वह सूचना भेज रही हैं। अगर उनको हमारी चिंता है तो वह मंच पर आकर बात करें। इसके बाद कर्मचारी नगरपालिका प्रांगण से बस द्वारा मंडलायुक्त से मिलने लखनऊ रवाना हुए।