फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BJP leader Amit shah rally in sitapur

‘एक शहजादे से मां तो दूसरे से बाप परेशान’

Sat, 11 Feb 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Amit shah rally in sitapur
अमित शाह की रैली
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि एक शहजादे से मां परेशान है तो दूसरे से बाप। यूपी में 15 साल से सपा-बसपा का खेल चल रहा है।
विज्ञापन


नतीजा, विकास के मामले में यूपी पिछड़ गया है। बोले, सपा सरकार में यूपी हत्याओं व बलात्कार के मामले में नंबर वन बन गया है। हर रोज यहां 13 हत्याएं होती हैं। वह शनिवार को शहर के राजा कॉलेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी राकेश राठौर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


शाह ने अखिलेश के ‘काम बोलता है’ नारे पर तंज कसते हुए लोगों से सवाल किया कि युवाओं को रोजगार मिला। हर खेत में पानी पहुंचा। अस्पताल-रोड अच्छे हुए। किसानों को उपज का सही दाम मिला। भीड़ के नहीं कहने पर बोले कि फिर कहां काम बोलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने यूपी को हर साल एक लाख करोड़ रुपए दिए। आपके पास यह रुपया नहीं पहुंचा तो कहां गया। फिर खुद ही बोले कि ‘या तो चाचा ले गया या भतीजा‘।

शाह बोले मैं यहां बस यह बताने आया हूं कि जैसे खराब ट्रांसफार्मर बदल देते हैं, उसी तरह सपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। बोले, भाजपा ने स्नातक एमएलसी की तीन सीटें जीतकर विजय का श्रीगणेश कर दिया है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश खन्ना, सांसद राजेश वर्मा, पूर्व सांसद जनार्दन प्रसाद मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता समेत कई नेता मौजूद रहे।
 
यूपी को बेस पसंद है...
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विरोधियों पर ऐसा तंज कसा कि जनसभा में मौजूद हर शख्स ठहाके लगाने को मजबूर हो गया। उन्होंने कहा कि यूपी को बेस पसंद हैं, आजम को भैंस पसंद है, माया को कैश पसंद है और मोदी को ये पूरा देश पसंद है। अब आप ही बताइए कि किसके साथ रहना पसंद करेंगे।


पुत्र मोह में राही हुए भाजपाई
कांग्रेस नेता व पूर्व गृह राज्य मंत्री रामलाल राही ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। रामलाल राही के पुत्र सुरेश राही भाजपा के टिकट पर हरगांव सीट से मैदान में हैं। लोगों में चर्चा थी कि पुत्र मोह के कारण राही ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया है और अब भगवा चोले में रंग गए। वहीं सपा प्रत्याशी राधेश्याम जायसवाल के भतीजे सतीश जायसवाल भी भाजपा में शामिल हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed