फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bike thief gang arrested, four bikes recovered

Sitapur News: बाइक चोर गैंग चढ़ा हत्थे, चार बाइकें बरामद

Sun, 23 Jul 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 23 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bike thief gang arrested, four bikes recovered
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गैंग को धर दबोचा है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की चार बाइकें भी बरामद हुईं। आरोपी काफी समय से घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने टीम मुखबिर की सूचना पर छापा मारा।
विज्ञापन

बिसवां कर्बला मार्ग के पास स्थित धर्मकांटे से टीम ने दो आरोपियों थाना तंबौर मोहल्ला नवाबसाहब पुरवा निवासी मुजीब उर्फ सुक्खड़ और शहर कोतवाली के मोहल्ला नई आबादी गदियाना निवासी मोहम्मद फहीम उर्फ सुल्तान को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

उनके पास से दो अवैध असलहे व कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि दोनों बाइकों के कागजात नहीं हैं। वह चोरी की हैं। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने दो साथियों थाना तंबौर के सिर्सटोला निवासी इस्लामुद्दीन, शहर कोतवाली के ग्वालमंडी निवासी शिवम अवस्थी के साथ घटना को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशानदेही के आधार पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। उनके पास से भी दो बाइकें बरामद की गईं। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि पकड़े गए सभी शातिर अपराधी हैं। इनके खिलाफ संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed