{"_id":"6917483403a71fd8f9035371","slug":"bike-tank-burst-after-collided-with-roadways-bus-in-sitapur-both-vehicles-burst-into-flames-chaos-ensued-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रोडवेज बस में टकराने से फटी बाइक की टंकी, आग का गोला बने दोनों वाहन; मची अफरातफरी...लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रोडवेज बस में टकराने से फटी बाइक की टंकी, आग का गोला बने दोनों वाहन; मची अफरातफरी...लगा लंबा जाम
Fri, 14 Nov 2025 08:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 14 Nov 2025 08:48 PM IST
सार
सीतापुर में रोडवेज बस में टकराने से बाइक की टंकी फट गई। इससे दोनों वाहन हाईवे पर आग का गोला बन गए और धू-धू कर जलने लगे। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। इससे काफी देर तक लंबा जाम लगा रहा। दमकलकर्मियों द्वारा आग बुझाने के बाद पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
हाईवे पर जलती रोडवेज बस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीतापुर में शुक्रवार की शाम हाईवे पर रोडवेज बस में एक बाइक पीछे से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक की टंकी फट गई और दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। किसी तरह यात्रियों को बाहर निकाला गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
घटना अटरिया क्षेत्र के गोधना-सहजनपुर के पास नेशनल हाईवे पर शाम करीब 6:30 बजे की है। यहां रोडवेज बस ने अचानक ब्रेक मारी तो पीछे से आ रहे बाइक सवार बस से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक की टंकी फट गई। इससे बस और बाइक दोनों में आग लग गई।
विज्ञापन
घटना से हाईवे पर जाम लग गया। बाइक को अटरिया थाना क्षेत्र के धारानगर गांव निवासी सुंदरलाल चला रहे थे। उन्हें हल्की चोट आई है। वहीं बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित उतार लिया गया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद वाहनों को किनारे कराकर यातायात सुचारू कराया गया। बस में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।