{"_id":"646676a2eacae3d564031254","slug":"bike-rider-carrying-diesel-collided-with-truck-died-sitapur-news-c-13-1-243778-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डीजल लेकर जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डीजल लेकर जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
Fri, 19 May 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 19 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। थाना तालगांव क्षेत्र में बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इलाज के लिए ले जाते समय घायल की मौत हो गई।
देवकली निवासी लड्डन उर्फ सुहेल (20) गुरुवार को अपनी बाइक से कसरैला पेट्रोल पंप से डीजल लेकर गांव आ रहा था। तालगांव-कसरैला मार्ग पर चांदपुर गांव के निकट तालगांव की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
शरीर में कई जगह चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार लखनऊ ले जाते समय बख्शी तालाब के पास उसकी मौत हो गई।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सूचना मिली है। पोस्टमार्टम सीतापुर में कराया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
कार की टक्कर से युवक जख्मी
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में दो कार आपस में टकरा गईं। हादसे में एक सवार जख्मी हो गया। लखीमपुर गुलरिया निवासी नसीम खान मोहल्ला शेखटोला से घर जा रहे थे। शेखटोला में उसके रिश्तेदार रहते हैं। नगर के मोहल्ला बहलोलपुर स्थित एक्सिस बैंक के सामने एक कार चालक ने बैक करते समय उसकी कार में टक्कर मार दी, जिससे नसीम खान को चोटें आईं हैं। कार चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।