{"_id":"6957f3a9580522a6d600362f","slug":"bike-hit-by-vehicle-brother-and-sister-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1037-147433-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: वाहन की चपेट में आई बाइक, भाई-बहन चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: वाहन की चपेट में आई बाइक, भाई-बहन चोटिल
Fri, 02 Jan 2026 10:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
घायलाें को पहुंचाया गया अस्पताल।
इमलिया सुल्तानपुर। रन्नूपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह एक बाइक वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में लखनऊ स्थित ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है।
कुच्चीपुर निवासी मंजीत (32) अपनी बहन अपर्णा (28) संग अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। रन्नूपुर गांव के पास दोनों एक वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
वहां से दोनों को लखनऊ स्थित केजीएमयू के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में मंजीत के सिर में गहरी चोट लगी है। दोनों की हालत नाजुक है। इंस्पेक्टर इमलिया सुल्तानपुर श्यामू कन्नौजिया ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ितों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।