{"_id":"6a109f184eaa8175bf044f13","slug":"bike-agency-employees-accused-of-misbehaving-with-woman-sitapur-news-c-102-1-slko1037-156552-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाइक एजेंसी के कर्मचारियों पर महिला से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाइक एजेंसी के कर्मचारियों पर महिला से अभद्रता का आरोप
Fri, 22 May 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 22 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। महोली के चाऊबिरवा गांव निवासी सुधा देवी ने कस्बा क्षेत्र स्थित एक बाइक की एजेंसी के कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांंग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पीड़िता सुधा देवी के अनुसार उनके पुत्र कृष्ण मोहन मिश्र ने महोली स्थित बाइक एजेंसी में 32 हजार रुपये जमा करके एक वाहन फाइनेंस कराया था। आरोप लगाया कि 22 मई को एजेंसी के कर्मचारी ने फोन कर प्रतिष्ठान पर बुलाया। वहां एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि वाहन का लोन पास नहीं हुआ है। इसलिए बाइक खड़ी करनी पड़ेगी। इस बारे में पड़ताल करने पर कर्मचारी अभद्रता करने लगे। बाइक की चाबी छीन ली। इसका विरोध करने पर कर्मचारियों ने अभद्रता की। पीड़िता ने कर्मचारियों पर पिटाई का भी आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा मंडल अध्यक्ष तरुण ने बताया कि उनका भाई मौके पर था। उसने कर्मचारियों को महिला से अभद्रता करने से रोका था। इस पर कर्मचारियों का उससे विवाद हुआ था। इंस्पेक्टर जेबी पांडेय ने बताया कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।