फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bhawanipur and old Sitapur sub-centre remained closed for three hours

Sitapur News: तीन घंटे बंद रहा भवानीपुर व पुराना सीतापुर उपकेंद्र

Thu, 11 Sep 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 11 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bhawanipur and old Sitapur sub-centre remained closed for three hours
सीतापुर। शहर के भवानीपुर व पुराने सीतापुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति दो दिन से बिगड़ गई है। बृहस्पतिवार को आपूर्ति बहाल हुई तो दिन में मुख्य लाइन में फॉल्ट के चलते तीन घंटे दोनों उपकेंद्र बंद रहे। इस वजह से उपकेंद्र से जुड़ी करीब एक लाख आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

भवानीपुर व पुराने सीतापुर उपकेंद्र को हुसैनगंज से आई मुख्य लाइन में बृहस्पतिवार तड़के फॉल्ट आ गई। उपभोक्ताओं ने अफसरों को शिकायत की। उसके बाद पेट्रोलिंग शुरू की गई। लालकुर्ती पीएसी के पास निकली लाइन में फॉल्ट मिली।
विज्ञापन

मरम्मत का काम शुरू हुआ। सुबह छह बजे गुल हुई बिजली नौ बजे बहाल हो पाई। लंबी कटौती से 30 से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। उधर, बुधवार देर रात लंबी कटौती से उपभोक्ता नाराज हो गए। भवानीपुर उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। कांशीराम कॉलोनी चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। उपभोक्ता सौरभ मिश्रा व शिवम ने बताया दो दिन से भवानीपुर की बिजली आपूर्ति बिगड़ गई है। रोस्टिंग के नाम पर लंबी कटौती हो रही है। उमस भरी गर्मी में जीना मुहाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed