फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bhaiya Dooj hangover in health fair

Sitapur News: आरोग्य मेले में भैया दूज की खुमारी, छुट्टी पर इलाज

Sun, 03 Nov 2024 08:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 03 Nov 2024 08:33 PM IST
विज्ञापन
Bhaiya Dooj hangover in health fair
केस 1
विज्ञापन

समय से पहले बंद
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गापुरवा 1.30 बजे बंद हो गया। इस केंद्र पर आए तमाम मरीज बिना इलाज के ही वापस लौट गए। मरीजों ने बताया कि आमतौर पर यह दो बजे तक खुलता था। लेकिन भैया दूज के कारण इस बार समय से पहले बंद हो गया।
केस 2
एक सप्ताह की दी दवा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर बाजार में मरीजों की भीड़ रही। यहां पर सुबह से तमाम मरीज पहुंचे। इन मरीजों में बुखार, जुकाम, खांसी व पेट दर्द के अधिक मरीज थे। चिकित्सकों ने इन्हें एक सप्ताह की दवाएं दी।
विज्ञापन

केस 3
लटकता रहा ताला
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खूबपुर भी समय से पहले ही बंद हो गया। एक बजे इलाज कराने गए रमेश ने बताया कि बाहर से ताला लटक रहा था। आसपड़ोस के लोगों से जानकारी की तो बताया कि स्वास्थ्य केंद्र कुछ देर के लिए खुला था। इससे यह वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को मरीजों को सही तरीके से इलाज नहीं मिल सका। भैया दूज के कारण कई केंद्र खुले तो कई समय से पहले ही बंद हो गए। इसके चलते मरीजों को वापस लौटना पड़ा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले रविवार को जनपद के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया गया। भैया दूज के चलते कई केंद्र प्रभारियों ने केंद्र को खोला तक नहीं।

शहर के कुछ केंद्र खुले तो कुछ बंद ही रहे। ग्रामीण इलाकों में भी यह लापरवाही साफ नजर आई। जिन केंद्रों के ताले खुले वहां पर तमाम मरीज पहुंचे। इन मरीजों में वह बुखार, जुकाम, सर्दी व खांसी से परेशान थे। चिकित्सकों ने इन्हें मच्छरों से बचने की सलाह दी। मच्छरदानी लगाने व एसी न चलाने की सलाह दी। लगातार बुखार आने पर डेंगू व मलेरिया की जांच करवाने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बतायाकि अगर समय से केंद्र बंद हो गए है तो जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed