फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Best performance of 27th Corps PAC in the competition

Sitapur News: प्रतियोगिता में 27वीं वाहिनी पीएसी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Wed, 13 Nov 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 13 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Best performance of 27th Corps PAC in the competition
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के ​खिलाड़ी।
सीतापुर। 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के मनोरंजन हाल में चल रही पीएसी मध्य जोन, जूडो कलस्टर, जूडो, वुशु, ताइक्वांडो, कराटे, पेंचक शिलाट प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में सीतापुर का दबदबा रहा।
विज्ञापन

जूड़ो प्रतियोगिता में लखनऊ की 32वीं वाहिनी पीएसी विजेता रही। उपविजेता गोंडा की 30वीं वाहिनी पीएसी रही। वुशू प्रतियोगिता में 27वीं वाहिनी विजेता व 11वीं वाहिनी सीतापुर उपविजेता रही। ताइक्वांडो में 27वीं विजेता व 35वीं वाहिनी की टीम उप विजेता रही। पेंचाक शिलाट में गोरखपुर की 26वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने जीत हासिल की। उप विजेता 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर की टीम रही।
विज्ञापन

कराटे में 11वीं वाहिनी विजेता व द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर की टीम उप विजेता रही। मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार और 27वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक बबिता साहू ने विजयी टीम के प्रतिभागियों को ट्रॉफी सौंपी। इस मौके पर एपीटीसी पुलिस अधीक्षक आशुतोष द्विवेदी, पीटीसी पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश यादव, उप सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र, शिविरपाल ब्रजेश कुमार पटेल, दलनायक अशीश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed