{"_id":"66c6354cb62575bbc703ac74","slug":"bengali-clinic-seal-sitapur-news-c-102-1-slko1037-117801-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बंगाली क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बंगाली क्लीनिक सील
Thu, 22 Aug 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 22 Aug 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को एक अवैध अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल प्रबंधन को नोटिस देकर आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
लालपुर बाजार स्थित बंगाली क्लीनिक में बुधवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेई, डॉ. प्रणव, डॉ. नितेश और फार्मासिस्ट डीसी गुप्ता की टीम पहुंची। क्लीनिक बंद मिलने पर टीम ने इसे सील कर दिया।
गौरतलब है कि मंगलवार को इस क्लीनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया था। ग्रामीणों की शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस क्लीनिक को सील कर दिया। इस दौरान लालपुर बाजार में ही एक मेडिकल स्टोर के बगल में मरीज को लेटा देखकर उसकी भी जांच की गई। कागजात न मिलने पर उसे नोटिस दिखा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेई ने बताया कि लालपुर बाजार के बंगाली क्लीनिक को सील किया गया है। वहीं, एक मेडिकल स्टोर पर ही चल रही नबी अहमद की क्लीनिक को लेकर नोटिस दिया है।