फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Benefits of marriage grant stuck in the process of investigation

जांच की प्रक्रिया में फंसा शादी अनुदान का लाभ

Thu, 30 Sep 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Benefits of marriage grant stuck in the process of investigation
सीतापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना में पौने आठ सौ पात्रों को एक माह से अधिक समय से लाभ नहीं मिला है। इनके आवेदनों की दोबारा जांच के निर्देश एक माह पूर्व दिए गए थे। सवा तीन सौ से अधिक पात्रों का सत्यापन नहीं हो पाया है। इसीलिए अनुदान धनराशि खाते में भेजने के लिए पत्रावली लंबित है।
विज्ञापन

शादी अनुदान योजना का लाभ देने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद संबंधित बीडीओ एवं एसडीएम द्वारा उन्हें स्वीकृत करने की कार्रवाई की जाती है। इसके तहत वह ऑनलाइन स्वीकृति के साथ आवेदन की हार्डकॉपी पर भी रिपोर्ट लगाकर भेजते हैं। इसके बाद समाज कल्याण विभाग द्वारा धनराशि लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है।
विज्ञापन

वर्तमान वित्तीय साल में तकरीबन पौने आठ सौ स्वीकृत आवेदन पत्रों पर धनराशि भेजे जाने के लिए पत्रावली सीडीओ को भेजी गई थी। परीक्षण के बाद ऐसे आवेदनों की जांच के निर्देश दिए गए थे, जिन ग्रामों में अधिक लाभार्थी हैं। वहीं समाज कल्याण निदेशालय से भी एडीओ व वीडीओ से जांच कराने के बाद धनराशि देने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते माह सभी आवेदन ब्लॉक एवं तहसीलों को जांच के लिए भेजे गए थे। इसके बावजूद साढ़े चार सौ आवेदनों का ही सत्यापन हो सका है। सवा तीन सौ आवेदनों की जांच नहीं हो पाई। इसीलिए अनुदान की धनराशि नहीं भेजी जा सकी है। संबंधित लाभार्थी अनुदान पाने का इंतजार कर रहे हैं। पटल सहायक ने बताया सभी आवेदनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद अनुदान भेजने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed