फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Believers staying in the devotion of Bhole Bhandari

भोले भंडारी की भक्ति में सराबोर रहे श्रद्धालु

Mon, 17 Jul 2017 10:27 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Mon, 17 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Believers staying in the devotion of Bhole Bhandari
सीतापुर के श्यामनाथ मंदिर में सावन माह के दूसरे सोमवार को भोले बाबा के दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्त। - फोटो : अमर उजाला
सावन के दूसरे सोमवार को रिमझिम फुहारों के बीच शिव साधक शिवालय पहुंचकर भोले भंडारी की भक्ति में सराबोर हुए। बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगा सकी। जिले के शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन


भगवान शंकर के दर्शन-पूजन के साथ भजन और बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। तमाम भक्तों ने व्रत रहकर रूद्राभिषेक व भंडारे का आयोजन किया। देर शाम तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन


सावन के दूसरे सोमवार को सुबह से ही आसमान में काली घटाओं ने डेरा जमा लिया था। बादलों ने बरसना शुरू किया तो कहीं तेज बारिश हुई और कहीं रिमझिम फुहारें गिरीं। लेकिन बारिश की परवाह किए बगैर शिव भक्त घरों से निकल शिवालयों की ओर बढ़ चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के श्यामनाथ, जंगलीनाथ, त्रिकोणनाथ, ताड़कनाथ इत्यादि शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई। श्रद्धालुओं ने गषंगाजल, दूध-दही, घी-शक्कर, बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूब, श्रीफल, शहद, पंचामृत आदि से शिवलिंग का अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस बीच ऊं नम: शिवाय, हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय दिन भर गुंजायमान होते रहे।


सुबह से देर शाम तक शिव साधक अपने आराध्य देव भगवान शंकर की भक्ति सागर में डुबकी लगाकर सराबोर होते रहे। भक्तों ने व्रत रखकर रूद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन भी किया। जिले में बिसवां के पत्थर शिवाला, महमूदाबाद के संकटा देवी मंदिर परिसर स्थित शिव प्रतिमा, सिधौली के सिद्धेश्वर मंदिर, कमलापुर के नागेश्वरनाथ धाम सहित खैराबाद, पिसावां, लहरपुर, महोली, रेउसा, थानगांव, रामपुर मथुरा, मिश्रिख आदि जगहों पर श्रद्धालुओं ने भोले भंडारी की पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन भी सतर्क रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed