फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Before Sahalag, the textile market was buzzing with customers

सहालग से पहले कपड़ा बाजार हुआ ग्राहकों से गुलजार

Fri, 12 Nov 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Before Sahalag, the textile market was buzzing with customers
सीतापुर में घंटाघर स्थित एक दुकान में साड़िया खरीदती महिलाएं। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। सहालग का सीजन नजदीक है, इससे कपड़ा कारोबार में रौनक नजर आने लगी है। पिछले दो बरस से कोविड के कारण सन्नाटे में चल रहे कारोबार में इस बार अधिक बिक्री की उम्मीद की जा रही है। उम्मीदों को दीपावली से पहले ही पंख लग गए थे। इस समय कपड़ों की बिक्री जोरों पर चल रही है। इससे व्यापारियों को दो बरस का घाटा इस बार पूरा होते दिख रहा है।
विज्ञापन

14 नवंबर से सहालग शुरू हो रही है। इससे लोग अपने घर परिवार के मांगलिक कार्यक्रम ठीक ढंग से संपन्न कराने के लिए खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। कपड़ा बाजार की बात की जाए तो इस समय सबसे अधिक रौनक इसी बाजार में दिख रही है। व्यापारियों का कहना है कि दो बरस से कोविड के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था। इससे काफी घाटा हुआ था।
विज्ञापन

इस बार दीपावली व सहालग एक साथ शुरू हो रही है। इससे दीपावली के पहले से चल रही कपड़ों की बिक्री बरकरार है। अब और भी बिक्री बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। यह बिक्री मार्च तक चलने की उम्मीद है। इससे इस बार बाजार से घाटा पूरा हो जाएगा। इसको लेकर व्यापारियों ने गैर प्रांतों से तेजी से माल मंगवाना शुरू कर दिया है। कपड़ा दुकानों पर सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम मिल रहा है माल
इस समय हरियाणा में माल मिलना मुश्किल हो रहा है। सहालग के चलते कपड़ों की डिमांड अधिक बढ़ गई है। इससे कम ही माल मिल पा रहा है।
अश्वनी, व्यापारी
दीपावली व सहालग एक साथ होने के चलते इस बार कारोबार के अच्छे संकेत दिख रहे हैं। इस समय बिक्री जोरों पर चल रही है।
कुशाग्र सहगल, व्यापारी
बरकरार है उम्मीद
दीपावली से शुरू हुई बिक्री मार्च तक बने रहने की उम्मीद की जा रही है। अभी तो सहालग है, उसके बाद होली आ जाएगी।
शोभित भसीन, व्यापारी
60 से 70 फीसदी बिक्री बढ़ी
पिछले दो साल से सहालग में काफी मंदी रहती थी। सहालग के समय में सन्नाटा पसरा रहता था, लेकिन इस बार रौनक दिख रही है। ग्राहक आ रहे हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 60 से 70 फीसदी बिक्री बढ़ी है। आने वाले दिनों में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
अर्जुन, कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed