फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   villages due to rain; angry consumers gheraoed the substation.

Sitapur News: बारिश में 1345 गांवों की बिजली गुल, नाराज उपभोक्ताओं ने घेरा उपकेंद्र

Mon, 31 Aug 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 31 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
villages due to rain; angry consumers gheraoed the substation.
बारिश में टूटा तार 
सीतापुर। बारिश के चलते जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने, 15 से अधिक स्थानों पर पोल गिरने, जंपर उड़ने और इंसुलेटर दगने से करीब 1345 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। रविवार दोपहर बाद कई इलाकों में आपूर्ति बहाल कर दी गई, जबकि कुछ क्षेत्रों में देर शाम तक मरम्मत का काम जारी रहा।
विज्ञापन

संदना क्षेत्र में शनिवार रात बरोय गांव के पास हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से करीब 150 गांवों की बिजली गुल हो गई। रविवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित रहा। जेई धर्मेंद्र ने बताया कि पेड़ को काटकर हटा दिया गया है और आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा के बांसुरा उपकेंद्र से जुड़े करीब 400 गांवों में शनिवार रात बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आठ घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई। उपभोक्ताओं की शिकायत पर अधिकारियों ने बताया कि बारिश में कई पोल गिर गए हैं। उन्हें लगवाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेउसा के बांसुरा उपकेंद्र से जुड़े करीब 300 गांवों में नौ घंटे बिजली गुल रही। ट्रांसफार्मर में खराबी और तारों पर पेड़ गिरने से रविवार दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल हुई। हालांकि करीब दो घंटे बाद फिर बिजली काट दी गई।
महमूदाबाद क्षेत्र के करीब 250 गांवों में इंसुलेटर दगने और जंपर उड़ने से करीब 10 घंटे आपूर्ति बाधित रही। पिसावां और रामकोट क्षेत्र के करीब 280 गांवों में भी शनिवार रात से बिजली संकट बना रहा। रविवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
शहर के कजियारा, कोट, मिरदही टोला, विकास नगर, नवीन चौक और चुंगी चौकी समेत कई इलाकों में फॉल्ट के चलते तीन से चार घंटे बिजली गुल रही। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि बारिश के कारण कई जगह फॉल्ट आए हैं। टीमें उन्हें ठीक करने में जुटी हैं। जल्द ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
ट्रांसफार्मर न बदलने पर फूटा गुस्सा
हरगांव। झरेखापुर उपकेंद्र से जुड़े कल्लापुर गांव में 15 दिन में दो बार ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद भी उसे न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
ग्रामीणों के अनुसार गांव की करीब 1500 आबादी बिजली संकट से प्रभावित है। मौजूदा ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक भार है। इसी लाइन से प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा रेलवे फाटक को भी बिजली दी जाती है। अधिक भार के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने स्थायी समाधान के लिए कारागार राज्य मंत्री से भी शिकायत की है।

अवर अभियंता संतोष सिंह ने बताया कि अत्यधिक बारिश के दौरान तकनीकी खराबी के कारण ट्रांसफार्मर दो बार फुंक गया। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।

बारिश में टूटा तार 

बारिश में टूटा तार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed