{"_id":"5f7604d08ebc3e91b6410332","slug":"beaten-up-young-man-sitapur-news-lko543024095","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोधौरी गांव में मामूली विवाद पर कुछ दबंगों ने एक व्यक्ति को घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को रेउसा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिवार के लोग फायरिंग करने का भी आरोप लगा रहे हैं। हालांकि तहरीर में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोधोरी गांव निवासी रामप्रसाद (36) पुत्र विनोद कुमार बुुुधवार देर शाम गांव में ही विनोद की दुकान पर सामान खरीदने गया था। इसी बीच गांव के ही रामू तिवारी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। उस वक्त विवाद शांत हो गया और रामप्रसाद अपने घर पहुंच गया।
आरोप है कि कुछ देर बाद रामू तिवारी अपने साथी श्यामू, सुरजीत व महेश के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर रामप्रसाद के घर पहुंचा और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में रामप्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना को लेकर उसकी पत्नी रामदेवी ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना को लेकर रामप्रसाद के परिवारीजनों ने रामू पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि तहरीर में फायरिंग का जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ओपी राय का कहना है कि जख्मी रामप्रसाद को सीएचसी लहरपुर भेजा गया था। जहां गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में मेडिकल रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि हुई तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।