फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BDC elected unopposed from many blocks

कई ब्लाकों से बीडीसी निर्विरोध निर्वाचित

Wed, 21 Apr 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
BDC elected unopposed from many blocks
सीतापुर। प्रमुख पद का चुनाव जीतने के लिए कई प्रभावी उम्मीदवारों ने बीडीसी निर्विरोध बनने में सफलता हासिल की है। अपने परिजनों एवं समर्थकों को भी जिताने में कामयाब रहे हैं। प्रतिद्वंद्वियों की ओर से दाखिल पर्चे को वापस कराकर यह कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

महोली संवाद के अनुसार ब्लाक क्षेत्र से तीन बीडीसी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कुंवरपुर लच्छा द्वितीय से संतराम निर्विरोध जीते हैं। इनके वार्ड से कुल चार नामांकन दाखिल किए गए थे। तीन ने नामांकन वापस ले लिया। महमूदाबाद संवाद के अनुसार पोखराकला एवं सहेरूखेड़ा प्रथम से बीडीसी निर्विरोध जीते हैं। वार्ड 51 सेहरुखेड़ा से श्रीकृष्ण जीते हैं।
विज्ञापन

खैराबाद संवाद के अनुसार पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय प्रकाश त्रिपाठी उर्फ प्रेम त्रिपाठी कोढरी वार्ड नंम्बर पांच से एवं उनके बेटे अविजित त्रिपाठी को पकरिया वार्ड नंम्बर दो से निर्विरोध चुने गए हैं। हाल ही में इनके द्वारा भाजपा की सदस्यता प्राप्त की गई है। सूत्रों की माने तो ब्लाक प्रमुख पद के लिए रास्ता साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1963 से प्रमुख पद पर पिता बालक राम त्रिपाठी फिर स्वयं और इसके बाद पत्नी ऊषा त्रिपाठी काबिज रही हैं। अब फिर से इतिहास दोहराने के लिए रणनीति का खाका खिंच चुका है। हरगांव संवाद के अनुसार विकासखंड में प्रदेश के अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा भाजपा के सचिव की बहन सदस्य क्षेत्र पंचायत के पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 47 पिपराघूरी से अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के प्रदेश सचिव निर्मल कुमार राज की छोटी बहन निधि राज ने निर्विरोध चुनाव जीत कर क्षेत्र में भाजपा की जीत का खाता खोला है। निधि राज परास्नातक प्रत्याशी थी। प्रताप तिवारी, अमरजीत सिंह उर्फ बाटू सिंह, अभिषेक मिश्र, वीरेन्द्र मिश्र बच्चा आदि ने बधाई दी है।
लहरपुर संवाद के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीन सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। विधायक सुनील वर्मा ने ग्राम लक्षननगर से सदस्य क्षेत्र पंचायत के पद पर जहां अपनी पत्नी रानी वर्मा को निर्विरोध निर्वाचित करवाया है। ग्राम करसेऊरा की सदस्य क्षेत्र पंचायत की सीट पर अपने बड़े भाई निवर्तमान सदस्य जिला पंचायत उमाशंकर वर्मा को निर्विरोध निर्वाचित करवाया।

उन्होंने इसके साथ ही उन्होंने भतीजे शिखर वर्मा को ग्राम शरीफ पुर तलहा से निर्विरोध निर्वाचित करवाया है। आगामी ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए अपने परिवार की दावेदारी मजबूत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed