Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Basic facilities will be provided to 278 villages

सीतापुर: 278 गांवों को मुहैया कराई जाएंगी आधारभूत सुविधाएं

Tue, 14 Feb 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Basic facilities will be provided to 278 villages
सीतापुर। जिले के जिन ग्राम पंचायतों की आबादी में अनुसूचित जाति की जनसंख्या अधिक है। उनका चयन पीएम आदर्श ग्राम योजना के तहत किया गया है। इनकी संख्या 278 है। इन गांवों का सर्वे कराकर ग्राम विकास प्लान (वीडीपी) तैयार करने के बाद आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य सुविधाएं सुलभ हो सके।
विज्ञापन


जिले में 1599 ग्राम पंचायतें हैं। ग्राम पंचायतवार अनूसूचित जाति की संख्या का आकलन 2011 की जनगणना के अनुसार किया जाता है। इसी के तहत जिन ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 40 फीसदी से अधिक है। उनका चयन पीएम आदर्श ग्राम योजना के तहत शासन स्तर से किया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉकवार इन ग्राम पंचायतों की संख्या 278 है। इनमें आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके लिए गांवों का सर्वे किया जाना है। जिससे ग्रामीणों की आवश्यकता को जानने के साथ ही ग्राम पंचायतों में क्या विकास कार्य कराए गए हैं, क्या कराना जरूरी है। इसका ऑकलन किया जाएगा। इसके लिए ग्राम विकास योजना (वीडीपी) बनाई जाएगी। इनका सक्षम समितियों से अनुमोदन कराने के बाद निगम मुख्यालय को भेजा जाएगा जिससे निर्धारित धनराशि कार्य कराने के लिए भेजी जाएगी। प्रति ग्राम पंचायत 20 लाख का बजट देने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से योजना संचालित की जा रही है। निगम के सहायक प्रबंधक व लेखाकार विनोद कुमार वर्मा ने बताया की 278 गांवों का चयन वर्तमान वित्तीय साल में किया गया है। यहां के सर्वे का कार्य शीघ्र कराया जाएगा।
बनेगा डा. अंबेडकर उत्सव धाम
पीएम आदर्श गांवों में पहली मर्तबा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए डा. अंबेडकर उत्सव धाम का निर्माण कराया जाएगा। इसका ग्राम समाज की सामाजिक जरूरतों को पूरा करने के अलावा ग्रामसभा की बैठकों, महिला स्वयं सहायता समूहों का निर्माण, बाल शिक्षण, स्वास्थ्य और स्वच्छता अभियान आदि के रूप में प्रयोग किया जाएगा। सामुदायिक हॉल का रखरखाव ग्राम पंचायत स्वयं के संसाधनों से करेगी। पांच हजार वर्ग मीटर जमीन पर निर्माण होगा।

इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल बाउंड्री, आरओ प्लांट, ड्रेनेज, सोक पिट, सोलर लाइट सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे।

अब तक 646 ग्राम पंचायतों का हो चुका चयन
पीएम आदर्श ग्राम योजना के तहत साल 2019-20 से चयन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहले साल 20 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। वर्ष 2020-21 में 21 गांवों का चयन हुआ। वर्ष 2021-22 में सर्वाधिक 327 ग्राम पंचायतें चुनी गईं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 278 गांव चयनित किए गए हैं। इस प्रकार गांवों की संख्या 646 हो गई। यह सभी गांव अनुसूचित जाति बाहुल्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed