फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Banks will be closed for five days

बैंकों में आज से पांच दिन लटके रहेंगे ताले

Fri, 07 Oct 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Banks will be closed for five days
बंद बैंक की शाखा। - फोटो : अमर उजाला

बैंकों में आज से पांच दिनों तक ताले लटके रहेंगे। आठ अक्तूबर से लगातार 12 अक्तूबर तक छुट्टियां रहने से बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। इससे लोगों को कैश की किल्लत से जूझना पड़ सकता है। हालांकि बैंक अधिकारियों की मानें तो एटीएम में कैश भरने के पूरे इंतजाम हैं। कैश किल्लत नहीं आने दी जाएगी। अग्रणी बैंक प्रबंधक पुलक राय ने जिले के सभी बैंक प्रबंधकों को इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को बैंकों में रोज की तरह काम हुआ। शनिवार को माह का दूसरा शनिवार होने से बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके बाद रविवार को भी बैंकों में अवकाश रहेगा। सोमवार को रामनवमी की छुट्टी है और मंगलवार को दशहरा की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
विज्ञापन


अगले दिन बुधवार को मोहर्रम है। इसलिए लगातार बैंकों में बंदी रहेगी। जिसके चलते ग्राहकों को लेनदेन में मुसीबत होगी। हालांकि बैंक प्रबंधकों ने इसको लेकर तैयारी कर ली है। अग्रणी बैंक प्रबंधक पुलक राय ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश जारी कर एटीएम फुल रखने का निर्देश दिया है, जिससे खाताधारकों को कोई परेशान न हो। अगर कही से कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित बैंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
310 शाखाओं के 141 एटीएम कर रहे काम
जिले में भारतीय स्टेट बैंक समेत कुल 31 बैंकें है। जिनकी 310 शाखाएं शहर से लेकर गांजरी इलाके तक फैली हुई है। जिनके सहारे उपभोक्ता रोजाना करोड़ों का लेनदेन होता है। इन बैंकों के जिले भर में करीब 150 एटीएम लगे हुए हैं। जिनमें किसी भी समय कैश की निकासी की जा सकती है। 
बाक्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed