फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Banks closed, ATM cashless

बैंक बंद, एटीएम भी नहीं दे सके कैश

Sun, 18 Dec 2016 11:42 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 18 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Banks closed, ATM cashless
बैंक आफ बड़ौदा का बंद एटीएम - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी को रविवार को 40 दिन पूरे हो गए। बावजूद इसके जिले की अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। रविवार को बैंक बंद थे। लोगों को एटीएम से कैश मिलने की उम्मीद थी, लेकिन एटीएम भी दगा दे गए। रविवार को दो एटीएम ही चले। जिम्मेदार अब मंगलवार तक सिस्टम के पटरी पर आने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

विज्ञापन


रविवार को बैंकों में छुट्टी थी। इस वजह से लोग एटीएम पहुंचे। जिला मुख्यालय का हाल ये था कि यहां पर महज एचडीएफसी के एटीएम में कैश था। दोपहर 12 बजे अचानक इस एटीएम में तकनीकी खराबी आ गई।
विज्ञापन


खूबपुर निवासी अमित पाल, प्रीतमपुर के सत्येंद्र सिंह व रामपुर टिकवापारा के क्षत्रेश्वर दयाल आदि एटीएम के सामने खड़े थे। बताया कि वे एक घंटे से यहां खड़े हैं। एटीएम में कैश है लेकिन तकनीकी खामी की वजह से मशीन नोट नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आस में यहां खड़े हैं कि शायद इसे दुरुस्त कराया जाए। शहरी क्षेत्र में ही एक और एटीएम चल रहा था। वहां भी रस्म अदायगी नजर आ रही थी। कहने को एटीएम चल रहा था, लेकिन उससे कैश नहीं निकल रहा था। जिले के 102 एटीएम में महज 2 एटीएम चलते हुए दिखाए गए, लेकिन वो दोनों एटीएम भी शोपीस बने नजर आए। 


सोमवार तक कैश आने की उम्मीद
जिम्मेदार अधिकारियों की माने तो उन्हें सोमवार तक आरबीआई  से कैश आने की उम्मीद है। अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उम्मीद की जा रही है कि 50 करोड़ रुपये मांग के अनुरूप कहीं बढ़कर कैश सीतापुर जिले को भेजा जाएगा। इतना कैश आने के बाद जिले के अधिकांश एटीएम चलने लगेंगे और बैंकों में भी मांग के अनुरूप कैश पहुंच जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed