फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bank manager withdrew money from the group's account

Sitapur News: बैंक मैनेजर ने समूह के खाते से निकाल ली रकम

Fri, 17 Jan 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bank manager withdrew money from the group's account
सीतापुर। ग्राम पंचायत बेलवा के स्वयं सहायता समूह के खाते से बचत की रकम निकाल लेने का आरोप बैंक मैनेजर पर लगा है। आरोप है कि मैनेजर ने बिना जानकारी दिए खाते से लेनदेन की। मामले में समूह की पदाधिकारियों की तहरीर के आधार पर शाखा प्रबंधक पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विकास खंड क्षेत्र बेहटा की ग्राम पंचायत बेलवा गोहनिया में संतोषी महिला स्वयं सहायता समूह संचालित है। समूह की अध्यक्ष मीरा देवी, सचिव प्रीति देवी व कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी के मुताबिक समूह की सीसीसी फाइल इंडियन बैंक की बेहटा पकौरी शाखा में जमा की गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शाखा प्रबंधक द्वारा समूह की स्वीकृति व प्रस्ताव के बिना समूह के खाते में 21 अगस्त को करीब 3.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। इसके बाद 11 नवंबर को बिना सूचना दिए समूह के खाते से 3.30 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक ने समूह की बचत के 5,000 रुपये भी निकाल लिए। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने शाखा प्रबंधक से इस संंबंध में जानकारी ली तो उन्होंने कोई भी सही जानकारी नहीं दी। समूह की पदाधिकारियों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।



केस दर्ज कर लिया है, विवेचना जारी
समूह की पदाधिकारियों की शिकायत पर प्रबंधक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। इसे लेकर सीडीओ से भी वार्ता हुई है, विवेचना की जा रही है।
-राकेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, तंबौर



रकम निकालने की बात गलत
यह मामला मेरे संज्ञान में है। बैंक मैनेजर द्वारा समूह के खाते से रकम निकालने की बात गलत है। महिलाओं को कुछ कन्फ्यूजन हो गया है। आपस में बैठाकर मामले का निस्तारण करवाया जाएगा। इसे जल्द ही निस्तारित किया जाएगा।
- अनल कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed