फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bank employees made one and a half hours mortgage

बैंक कर्मियों को डेढ़ घंटे बनाया बंधक

Mon, 24 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bank employees made one and a half hours mortgage
जिले में अब भी कैश का संकट गहराता नजर आ रहा है। सोमवार को कैश न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बैंक के चैनल में ताला जड़ दिया और बैंक के बाहर नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक बैंककर्मी अंदर ही कैद रहे।
विज्ञापन


क्षेत्र के खाताधारक सोमवार सुबह से ही इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के सामने एकत्र हो रहे थे। हर कोई बैंक से रुपये निकालने के लिए परेशान था। सुबह दस बजे बैंक खुला और अधिकारी अंदर पहुंचे। तब खाता धारकों ने रुपये निकालने के लिए विड्राल भरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर ने कहा कि बैंक में कैश नहीं है। भुगतान नहीं हो सकता। इस पर खाताधारक भड़क गए। वे नारेबाजी करते हुए बैंक के बाहर आ गए और चैनल में ताला डालकर बैंक के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। खाता धारकों का आरोप है कि बीते एक सप्ताह से बैंक शाखा से भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी बताया जा रहा है कि कैश मौजूद नहीं है। इसी बीच बैंक कर्मियों ने 100 नंबर डॉयल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाने लगी। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिसकर्मी भीड़ को शांत करा पाए और उन्होंने चैनल का ताला खोला। इस दौरान बैंककर्मी बंधक बने रहे।

बैंक मैनेजर सुरेश चंद्र मेहरोत्रा ने बताया कि जब मुख्यालय से ही कैश नहीं मिल रहा है, तब वे कैसे खाताधारकों को भुगतान करें। सुबह से लेकर शाम तक खाता धारक कैश का इंतजार करते रहे, लेकिन कैश नहीं मिल सका।

 
मुख्यालय से कैश नहीं मिल रहा है। जो कैश जमा हो रहा है, उससे ही काम चलाया जा रहा है। आरबीआई से कैश आते ही सभी बैंक शाखाओं में पहुंचा दिया जाएगा, जल्द ही कैश का संकट समाप्त हो जाएगा।
-सिद्धार्थोंपाल, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed