फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ban on commercial cylinders creates crisis for businesses

Sitapur News: कॉमर्शियल सिलिंडर पर रोक से कारोबार पर संकट

Mon, 09 Mar 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 09 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ban on commercial cylinders creates crisis for businesses
सीतापुर। कॉमर्शियल सिलिंडर पर रोक के बाद ढाबों, रेस्टोरेंट व चाय नाश्ते की दुकानों के संचालक परेशान हो गए हैं। जिले में होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और शादी-समारोहों में कैटरिंग के कारोबार पर भी संकट के बादल छा गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में इन प्रतिष्ठानों में अब घरेलू सिलिंडरों के प्रयोग की आशंका बढ़ गई है। जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलिंडर का प्रयोग वर्जित है। उपभोक्ताओं को ओटीपी के आधार पर सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन




जिले में नौ लाख 53 हजार 183 गैस उपभोक्ता हैं। इनमें करीब एक हजार उपभोक्ता कॉमर्शियल सिलिंडर का प्रयोग करते हैं। सोमवार को घरेलू व कॉमर्शियल सिलिंडरों की दिनभर मारामारी रही। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिक गैस एजेंसी संचालकों को फोन मिलाते रहे। उनकी डिमांड शत प्रतिशत पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के लड्डू गोपाल प्रतिष्ठान के संचालक मनीष लाठ ने बताया कि प्रतिदिन उनके यहां तीन से चार सिलिंडरों की खपत होती है। सोमवार को बमुश्किल एक से दो सिलिंडर ही मिल सके। राजस्थानी होटल के संचालक नवीन अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां प्रतिदिन दो से तीन सिलिंडरों की खपत होती है। सोमवार को उन्हें एक भी सिलिंडर नहीं मिला।


होली से पूर्व के स्टाॅक से ही काम चल रहा है। यदि यही हाल रहा तो दो से चार दिन में काम बंद करना पड़ेगा। सत्यम ढाबा संचालक राजकुमार जायसवाल ने बताया कि दिनभर सिलिंडर के लिए परेशान रहे। पूरे दिन में सिर्फ एक ही सिलिंडर मिल सका। यदि यही हाल रहा तो काम बंद हो जाएगा। ऐसे में रोजी रोटी का संकट भी खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed