फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bahraich border sealed

सील किया बहराइच का बार्डर

Thu, 29 Oct 2015 11:06 PM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
रेउसा क्षेत्र में चहलारी घाट से बहराइच जिले के लोगों का सीतापुर आना-जाना रहता है। इससे क्षेत्र में गड़बड़ी की संभावना भी थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने चहलारी घाट पर बैरियर लगाकर सीमा को सील कर दिया। वहां मौजूद पुलिस अमला बहराइच से आने जाने वाले लोगों पर नजर रख रहा था।
विज्ञापन


जिले की सीमा से उन्हीं लोगों को प्रवेश करने दिया गया, जो लोग सीतापुर जिले के थे। बहराइच से आने वाले लोगों को रोका गया और उनसे पूछताछ की गई कि वे सीतापुर जिले में किस वजह से प्रवेश कर रहे हैं। हालांकि सीमा सील होने की खबर फैलते ही दोपहर तक उधर से आवागमन ठप्प हो गया था। देर शाम तक पुलिस महकमा चौकसी बरतता रहा।
विज्ञापन


रेउसा मतदान केंद्र पर राहुल (24) मतदान करने पहुंचा था। वह पैरों से निशक्त था, इसलिए वहां पर लाइन में लगे मतदाताओं ने उसे पहले मतदान करने का मौका दिया, लेकिन राहुल ने कहा कि वह नियम नहीं तोड़ेगा। वह ट्राई साइकिल से उतरकर मतदान केंद्र के द्वार पर बैठ गया। वह वहां पर तब तक इंतजार करता रहा, जब तक उसकी बारी नहीं आ गई। अपनी बारी आने के बाद राहुल ने मतदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में कई मतदान केंद्र गांवों से काफी दूरी पर बनाए गए थे। ऐसे में मतदाताओं का मतदान केंद्र तक पैदल पहुंचना मुश्किल था। रतन गंज के वोटरों का बुरा हाल था। यहां के आधे मतदाताओं का मतदान केंद्र डबकहा तो बाकी का गोविंदापुर में बनाया गया था।

इस वजह से मतदाता भटके भटके घूम रहे थे। दोनों मतदान केंद्रों की दूरी दो किलो मीटर के करीब थी। जो पैदल निकला, वो परेशान होकर रह गया। इस वजह से यहां के कई परिवार एक ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर मतदान करने के लिए डबकहा मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए।


जबकि इसी गांव के अन्य परिवार ठेलिया व अन्य साधनों से गोविंदापुर मतदान केंद्र पर गए। ग्रामीणों का कहना था कि सवारी का साधन होने से उन्हें दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिन लोगों के पास साधन नहीं था, वे काफी परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed