फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   baby bourned in the car

महिला ने कार में जना बच्चा

Mon, 29 Aug 2016 11:46 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 29 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
baby bourned in the car
baby born - फोटो : NDTV
एक प्रसव पीड़िता को अस्पताल ले जाने के लिए परिवारीजनों ने कॉल की पर एंबुलेंस नहीं मिल सकी। इस पर परिवारीजन एक कार से सीएचसी रेउसा की ओर भागे। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ही नहीं मिले। नर्स से इलाज करने से मना करते हुए लौटा दिया। आनन-फानन में सभी प्रसव पीड़िता को लेकर लखनऊ चल दिए।
विज्ञापन


महमूदाबाद के पास महिला ने कार में ही बच्चे को जन्म दे दिया। हालत खराब होने पर उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन


रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर कलां निवासी अनुपम की पत्नी पिंकी सिंह गर्भवती थी। रविवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के सदस्यों ने 102 व 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस सेवा की मदद मांगी, लेकिन उन्हें एंबुलेंस नहीं मिली। मजबूर होकर परिवार एक प्राइवेट कार से उसे लेकर रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का आरोप है कि यहां पर चिकित्सक ही नहीं मिले। एक नर्स मिली। नर्स ने प्रसव कराने से इन्कार कर दिया है। नर्स ने कहा कि रविवार होने के कारण अस्पताल बंद है, इसलिए इलाज नहीं हो सकता। इसके बाद परिवार घबरा गया और रात को ही कार लखनऊ के लिये चल दिया।


कार जब महमूदाबाद के करीब से गुजर रही थी। उस दौरान प्रसूता ने कार में ही एक बालक को जन्म दिया। प्रसव होने के बाद जच्चा व बच्चा दोनों की हालत बिगड़ रही थी। परिवारीजनों ने जच्चा व बच्चा को लखनऊ में गुडंबा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है। परिवार का कहना है कि जिस तरह से उनके साथ बर्ताव किया गया है, उससे जच्चा व बच्चा की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed