फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Azam

सपा विधायक से नहीं मिले आजम खां

Mon, 25 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Azam
जिला कारागार से बाहर निकलने के दौरान जेल गेट पर मौजूद सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। हाल में समाजवादी पार्टी के विधायक व प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव की आजम खां से हुई मुलाकात के बाद रविवार को पूर्व मंत्री और सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा उनसे मिलने जेल पहुंचे। आजम ने उनसे मिलने से इंकार कर दिया। ऐसे में उन्हें जेल से वापस लौटना पड़ा। जेल के बाहर रविदास मेहरोत्रा ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनको मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जेल में आजम की हत्या हो सकती है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के नेता व सपा विधायक आजम खां करीब दो साल से अधिक समय से सीतापुर जेल में बंद हैं। उनके साथ उनकी पत्नी, बेटे भी बंद हुए थे। दोनों की रिहाई हो चुकी है। अब सिर्फ आजम ही जेल में हैं। तीन दिन पहले आजम से मिलने के लिए प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव जेल पहुंचे थे। आधे घंटे तक दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

जेल से निकले के बाद शिवपाल ने सपा पर निशाना साधा था। रविवार सुबह सपा नेता रविदास मेहरोत्रा, सपा विधायक आजम से मुलाकात करने के लिए जेल पहुंचे। उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वह जेल से बाहर आए। उन्होंने मीडिया से कहा कि जेल प्रशासन ने उनको मिलने नहीं दिया। आजम खां की तबियत खराब है। भाजपा की साजिश के तहत सपा नेता आजम 26 महीने से जेल में बंद हैं। उन पर छोटे-छोटे मुकदमे लगाए गए हैं। भाजपा कभी भी उनकी जेल में हत्या करवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम सपा और सपा आजम की हितैषी
बातचीत के दौरान आजम के नई पार्टी बनाए जाने के सवाल पर रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि आजम हमेशा सपा नेता रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने जेल में बंद रह कर समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। ऐसे में सपा से बाहर जाने की बात सिर्फ अफवाह है। ऐसा कुछ भी नहीं है। समाजवादी पार्टी के साथ हमेशा आजम रहे हैं और समाजवादी पार्टी भी हमेशा आजम की हितैषी रही है और आगे भी रहेगी।

आजम खां से मिलने के लिए नियामानुसार प्रक्रिया अपनाई गई थी। जेल प्रशासन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। आजम खां ने खुद ही मुलाकात करने से मना कर दिया था। रविदास मेेहरोत्रा और उनके पीएस ही जेल में आए थे। सपा का कोई प्रतिनिधि मंडल नहीं आया था।
- सुरेश सिंह, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed