फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Azam Khan returned many leaders who came to meet him

आजम खां ने मिलने आए कई नेताओं को लौटाया

Mon, 02 Mar 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan returned many leaders who came to meet him
जिला कारागार में आजम खां से मिलने पहुंचे परीवारीजन। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिला कारागार में बंद सांसद आजम खां से मिलने को लेकर जेल गेट पर सोमवार को अफरातफरी का आलम रहा। जेल परिसर में आजम खां से मिलने वालों के जमावड़े से जेल प्रशासन परेशान है। आजम खां ने नेताओं से ज्यादा परिवार वालों से मिलने को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन

सपा जिला अध्यक्ष छत्रपाल यादव के लेटर पैड पर मिलने गए कई नेताओं से मिलने को आजम खां ने मना कर दिया। उन्होंने जेल प्रशासन से पहले परिवार के लोगों से मुलाकात कराने को कहा।
विज्ञापन

सोमवार को आजम खां से बहन सबीहा खान, बहनोई जमीर अहमद, तनवीर फात्मा ने मुलाकात की। इसके अलावा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव ने लेटर पैड भेजकर एमएलसी आशू मलिक, प्रवक्ता सुनील साजन, सपा नेता अफजाल कौसर आदि पांच नाम भेजे थे। लेकिन जब यह लेटर आजम खां के पास गया तो उन्होंने महज आशू मलिक को मिलने की इजाजत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सुनील साजन को भी मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात कर निकले सपा के प्रवक्ता सुनील साजन ने कहा कि सांसद आजम खां के हौसले बुलंद हैं। वह बड़े नेता हैं। मुश्किलों से परेशान होने वाले नहीं हैं। सरकार के इशारे पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी उनके साथ है।
‘मुसलमान होने के नाते कर रहे प्रताड़ित’
मुलाकात कर निकले आजम खां के बहनोई जमीर अहमद खान ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया को बताया कि आजम खां के साथ घटिया सलूक किया जा रहा है। मुसलमान होने के नाते उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। कई और पार्टियों के नेता हैं, जिन पर गंभीर आरोप है, लेकिन उन्हें कोई दिक्कत नहीं दी जा रही। आजम खां पर झूठे इल्जाम लगाकर फंसाया गया। आजम खां ने हमेशा गरीब मजलूम की आवाज उठाई है। गरीबों के लिए ही विश्वविद्यालय बनवाया।

दूसरे दलों के लोग भी पहुंच रहे मिलने
आजम खां के सीतापुर जेल आने के बाद से जेल में मिलने वालों का जमावड़ा लगता है। कई नेता ऐसे भी नजर आए, जो दूसरे दलों के हैं लेकिन वे आजम खां से मिलने के लिए हर रोज पहुंच रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि एक पूर्व माननीय जो बड़ी पार्टी में हैं, लेकिन उनका भरोसा पार्टी से अधिक आजम खां के प्रति दिख रहा है। ऐसे एक नहीं कई पूर्व विधायक, चेयरमैन जेल पर मिलने के लिए लाइन लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed