{"_id":"5e1f54968ebc3e4b5703ac76","slug":"ayushman-ward-of-10-beds-to-be-built-sitapur-news-lko503261894","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बनेगा 10 बेड का आयुष्मान वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बनेगा 10 बेड का आयुष्मान वार्ड
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में 10 बेड का अलग से आयुष्मान वार्ड बनेगा। इसमें आयुष्मान योजना के तहत आने वाले मरीजों को भर्ती किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक वर्मा ने बुधवार को जिला अस्पताल व महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस संबंध में उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान योजना को लेकर सीएमएस से पूछताछ की। 10 बेड का अलग से वार्ड बनाने के निर्देश दिए। इस वार्ड में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। सीएमओ ने मरीजों से अस्पताल की तरफ से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद महिला चिकित्सालय का मुआयना किया। वहां पर साफ-सफाई, ओटी व डिलीवरी रूम की हकीकत देखी। सीएमएस से अस्पताल में मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। सीएमओ ने बताया दोनों अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। यहां पर कुछ कमियां मिली, जिसे दुरुस्त करने के लिए सीएमएस को निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के समय अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप, डॉ. अनिल अग्रवाल व डॉ. सुषमा कर्णवाल मौजूद रही।