फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Avoid commenting on Pran Pratistha: Suresh Khanna

प्राण प्रतिष्ठा पर टिप्पणी करने से बचें : सुरेश खन्ना

Mon, 15 Jan 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 15 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Avoid commenting on Pran Pratistha: Suresh Khanna
आरएमपी इंटर काॅलेज में स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में साफ-सफाई करते कैबिनेट मंत्री सुरेश कुम
सीतापुर। शहर के आरएमपी कॉलेज परिसर में स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने साफ-सफाई की। वित्त मंत्री ने मंदिर के फर्श पर पानी डालकर वायपर से सफाई की। कपड़े से मंदिर में लगी जालियों को साफ किया। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर लोगों को टिप्पणी करने से बचना चाहिए। भगवान राम सभी के आराध्य हैं।
विज्ञापन

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर सात दिवसीय स्वच्छ तीर्थ अभियान की शुरुआत की गई है। अपने आसपास के मंदिरों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इस दौरान सांसद राजेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, पवन सिंह, विश्राम सागर राठौर, मुनींद्र अवस्थी सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, शहर में नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने लालबाग बाजार में झाडू लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। इसी क्रम में सांसद राजेश वर्मा ने तंबौर के देवी मंदिर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई जीवन का अभिन्न हिस्सा है। शहर के तामसेनगंज स्थित बांके बिहारी मंदिर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को सभी लोग अपने घरों पर पूजन करें, आसपास के मंदिरों में भी दीप अवश्य जलाएं। खैराबाद के भूलनपुर स्थित मां गौरी देवी मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने सफाई अभियान चलाया। ईओ प्रेम शंकर गुप्ता ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed