फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Aviral Chaudhary became the winner and Sahaj Deep Singh became the runner-up

अविरल चौधरी विजेता व सहज दीप सिंह बने उपविजेता

Tue, 30 Nov 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aviral Chaudhary became the winner and Sahaj Deep Singh became the runner-up
सीतापुर। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सोमवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन जिला एथलेटिक्स संघ ने किया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से बिसवां, मानपुर, पहला, महमूदाबाद, महोली, मिश्रिख व जनपद मुख्यालय के विभिन्न विद्यालयों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अंडर 10 बालक में 60 मीटर में अविरल चौधरी प्रथम, सहजदीप सिंह द्वितीय व कौस्तुभ तृतीय रहे। लंबी कूद में सहजदीप सिंह प्रथम, शौर्य दीक्षित द्वितीय व आर्यन तृतीय रहे। अंडर 10 बालिका 60 मीटर में अदिति यादव प्रथम, अस्मिता अनल द्वितीय व अदविता बाजपेई तृतीय रही। लंबी कूद में अदिती यादव प्रथम, दलजीत कौर द्वितीय व परी राय तीसरे स्थान पर रही। अंडर 12 बालक लंबी कूद में शिवा शुक्ल प्रथम, अभय राज द्वितीय व सिद्धार्थ मिश्रा तृतीय रहे।
विज्ञापन

बालिका में पल्लवी गौतम प्रथम व अमृता वर्मा द्वितीय रहे। 80 मीटर में अंश कश्यप प्रथम, अभय सिंह द्वितीय व अंशुमान चौधरी तृतीय रहे। बालिका में पल्लवी गौतम प्रथम, अमृता वर्मा द्वितीय व मंजू तृतीय रही। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर संघ के संरक्षक विश्ववीर गुप्त ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर अंडर 14 व अंडर 16 के चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed