फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Auto drivers strike

पिटाई से भड़के ऑटो चालकों ने की हड़ताल

Mon, 22 May 2017 11:05 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Mon, 22 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Auto drivers strike
सीतापुर के लालबाग चौराहे पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ऑटो चालक। - फोटो : अमर उजाला
साथी की पिटाई समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को शहर मुख्यालय के ऑटो रिक्शा चालक हड़ताल पर चले गए। इनके हड़ताल पर रहने से ऑटो रिक्शे के पहिए थम गए। कोई भी ऑटो रिक्शा शहर की सड़कों पर नहीं दौड़ा। इससे स्थानीय नागरिकों समेत दूर-दूराज से आए यात्रियों को चिलचिलाती गर्मी में खासी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन


इनकी हड़ताल का रिक्शा चालकों ने खूब फायदा उठाया और मनमाने पैसे भी वसूल किए। उधर, हड़ताली ऑटो रिक्शा चालकों ने एकत्रित होकर सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता कर उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। साथ ही उनका निराकरण कराने की भी मांग की। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन भी दिया। 
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले दिनों शहर मुख्यालय पर एक ऑटो रिक्शा चालक व साइकिल स्टैंड का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बातचीत बढ़ने पर लोगों ने ऑटो रिक्शा चालकों की पिटाई कर दी थी। इनके अलावा अन्य समस्याओं का निस्तारण न होने से ऑटो रिक्शा चालक नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को यूनियन के आह्वान पर ऑटो रिक्शा चालकों ने ऑटो रिक्शे के चक्के जाम रखे। चालकों ने अपने घरों से रिक्शे सड़कों पर निकाले नहीं। ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिस कारण यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।

उधर, हड़ताली ऑटो रिक्शा चालक कलेक्ट्रेट पहुंचे और नगर मजिस्ट्रेट जेपी गुप्ता से बिंदुवार वार्ता की। गुप्ता ने आटो चालकों ने आटो चालकों को राहत देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत बस स्टेशन से लालबाग आने की अपेक्षा बहुगुणा से जीआईसी होते हुए ऑटो का संचालन करें।

समूहों में विभक्त कर ऑटो रिक्शा चलवायें ताकि कम संख्या में ऑटो रिक्शा लालबाग चौराहे पर आएं जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। ऑटो रिक्शा ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशरफ बाबा ने कहा कि वर्तमान समय में ऑटो चालक दोहरी मार झेल रहे हैं।

एक तो मार्गीय व्यवस्था का निर्धारित उचित प्रकार न होने से अधिक दूरी तय करनी पड़ती है और उसके अनुरूप भाड़ा नहीं मिलता, दूसरे शहर के लालबाग चौराहे पर कचेहरी गेट के बाइक साइकिल स्टैंड के आसपास अतिक्रमण रहता है, वहां खड़े कुछ अराजक तत्व ऑटो चालकों के साथ मारपीट अभद्रता करते हैं। 

जिससे गरीब चालक बिना कारण परेशान होते हैं। अशरफ ने कहा कि कड़ी धूप में मजदूरी करने के बाद परिवार का पालन पोषण करने वाले ऑटो रिक्शा चालकों को एआरटीओ विभाग और यातायात पुलिस नो इंट्री के नाम पर भी परेशान कर रही है। इससे निजात दिलायी जाए।


चालकों के साथ अभद्रता करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हो, ताकि ऑटो रिक्शा चालक भयमुक्त होकर अपना काम कर सकें। प्रदर्शन करने वालों में शिवाकांत शुक्ला, संदीप कुमार, राजेश मिश्रा, संजय कुमार, पप्पू, समसुद्दीन, राहुल आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed