फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Auto code system apply in sitapur

तीन दिन में केंद्र कोड अंकित नहीं तो कार्रवाई

Tue, 14 Jun 2016 11:27 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 14 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Auto code system apply in sitapur
auto - फोटो : अमर उजाला

शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। स्मार्ट सिटी घोषित होने से यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए परिवहन विभाग ने बाहर से आने वाले सवारी वाहनों के शहर के अंदर आने पर पाबंदी लगा दी है। इसी सिलसिले में अलग-अलग क्षेत्रों से शहर को आने वाले वाहनों के लिए केंद्र कोड तय किए गए हैं। अब संबंधित क्षेत्र के वाहन उसी क्षेत्र के कोड को अपने वाहन पर अंकित करेंगे। 

विज्ञापन


मंगलवार को इसकी शुरुआत सिटी मजिस्ट्रेट रामसेवक द्विवेदी, एआरटीओ प्रवर्तन पंकज सिंह व ट्रैफिक पुलिस ने शहर के रोडवेज चौराहे से कर दी है। इस दौरान अफसरों ने कई ऑटो रिक्शा में सीतापुर का केंद्र कोड अंकित करा दिया।
विज्ञापन


साथ ही जिम्मेदार अफसरों ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि ऑटो, टैम्पो संचालकों ने तीन दिन के भीतर अपने क्षेत्र से संबंधित केंद्र कोड अपने वाहनों पर अंकित नहीं किए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी हो कि परिवहन विभाग ने जिले की परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कई बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले वाहनों के लिए बाकायदा केंद्र कोड तय कर दिए हैं। सिधौली का केंद्र कोड-8 है। इसी तरह महमूदाबाद का केंद्र कोड-9, बिसवां का 10, मिश्रिख का 11, महोली का 12, हरगांव का 14 केंद्र कोड तय किया गया है।


इसी तरह सीतापुर का 32 केंद्र कोड तय हुआ है। इस कार्य योजना पर अमल के लिए मंगलवार को अफसरों ने स्वयं कई वाहनों को रोक कर सीतापुर का केंद्र कोड अंकित कराया। साथ ही सभी सवारी वाहनों को तीन दिन का अल्टीमेटम देकर कहा है कि वह लोग वाहनों पर संबंधित क्षेत्र का केंद्र कोड अंकित करा लें, ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed