{"_id":"615b4ff08ebc3e09f1374ff9","slug":"attempt-to-take-out-torch-procession-clash-with-police-sitapur-news-lko5986500182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशाल जुलूस निकालने की कोशिश, पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशाल जुलूस निकालने की कोशिश, पुलिस से झड़प
विज्ञापन
द्वितीय वाहिनी पीएसी के बाहर शहीद हुए किसानों के सम्मान में कैंडिल जलाकर श्रद्घाजंलि देते कांग?
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पीएसी गेट के सामने सुबह से चल रहे प्रदर्शन में सोमवार शाम को अचानक सरगर्मियां बढ़ गईं। लखीमपुर के तिकुनिया में हुई घटना में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गेट के सामने ही कैंडल जलाकर मोमबत्तियां लगाईं। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता मसाल जुलूस निकालकर आगे जाने की कोशिश कर रहे थे। आगे बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नहीं जाने दिया।
इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प हुई। धक्का-मुक्की हुई। दरोगा प्रदीप दुबे को कार्यकर्ताओं ने धक्का दिया। मौके पर एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ सिटी पीयूष सिंह, कोतवाल टीपी सिंह मौजूद थे। कोतवाल ने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी। मामले की नजाकत को भांपते हुए कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को शांत कराकर फिर से धरनास्थल पर वापस कर दिया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स और पीएसी को तैनात कर दिया गया है।
सेक्रेड हार्ट जाने वाले रास्ते पर की गई बैरिकेडिंग
सोमवार की देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हंगामे और मामले की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने सेक्रेड हार्ट को जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी है। कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को देखते हुए पुलिस की सक्रियता और संख्या बल को भी बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
धरने में यह भी हुए शामिल
पीएसी गेट पर चल रहे धरने के दौरान पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व सासंद जफर अली नकवी, बाराबंकी, हरदोई, लखनऊ, लखीमपुर, शाहजहांपुर के जिलों के जिलाध्यक्ष भी धरने में शामिल हुए।
पूर्व विधायक समेत कई सपाई कोतवाली में बंद
कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे सपा के पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल को कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कोतवाली पकड़ ले गई, जहां पर देर शाम को सभी को कोतवाली में पुलिस हिरासत में रखा गया है। शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर को भी पुलिस लाइन में रखा गया। उनके साथ कई पार्टी के कार्यकर्ता भी रहे।