फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   attack on women with knife

महिला को चाकू मार किया जख्मी, लाखों का माल लूटा

Thu, 05 Sep 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
attack on women with knife
सेवता (सीतापुर)। रेउसा थाना क्षेत्र के बोहरा गांव में असलहाधारी बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया और वहां से नकदी समेत करीब तीन लाख 50 हजार का माल पार कर दिया। बदमाशों की आहट पर जागी महिला पर चाकू से प्रहार कर बदमाशों ने उसे घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी रेउसा ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रेउसा इलाके के बोहरा निवासी शिवकुमार सिंह अपने परिवार के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। शिवकुमार की भाभी जय देवी (42) पत्नी जय नरायन सिंह को पैरालाइसिस का अटैक है। जिसके चलते वह घर के आंगन में लेटी थी। रात करीब डेढ़ बजे बदमाश घर के पीछे की दीवार पर चढ़कर घर में दाखिल हो गए।
विज्ञापन

जिसके बाद कमरों का ताला तोड़कर बदमाशों ने बक्सों में रखी करीब तीस हजार की नकदी, लगभग तीन लाख 10 हजार के जेवर व बर्तन पार कर दिया। इसी बीच जयदेवी की आंख खुल गई तो उस पर बदमाशों ने चाकू से वार कर दिया। महिला की चीख सुनकर परिवारीजन दौड़े तब तक बदमाश मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू से किये गए वार से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजनों ने शोर मचाया तब ग्रामीण दौड़े और बदमाशों का पीछा किया। गांव के उत्तर ग्रामीणों को खाली बक्से आदि पड़े मिले। जख्मी महिला को सीएचसी रेउसा ले जाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
महिला की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एसओ नोवेंद्र सिंह सिरोही का कहना है कि लूट नहीं हुई।

चोरी कर बदमाश निकल रहे थे। तभी लाइट आ गई। इस बीच पैरालाइसिस से पीड़ित महिला चोरों के आगे आ गई और वह एक चोर से टकरा कर चारपाई पर गिर गई। जिससे घायल हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed