फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Attachment notice pasted at the house of Munadi Kara robber

मुनादी करा लुटेरे के घर चस्पा की कुर्की नोटिस

Tue, 22 Jun 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted at the house of Munadi Kara robber
हरगांव (सीतापुर)। शहर कोतवाली में दर्ज लूट के एक मामले में फरार आरोपी के घर पुलिस ने मंगलवार को मुनादी करा कुर्की नोटिस चस्पा कराने की कार्यवाही की। कोर्ट से आदेश बाद हुई इस कार्रवाई के दौरान हरगांव पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में हरगांव इलाके के कल्लापुर गांव निवासी राममिलन के खिलाफ लूट का मामला दर्ज है। काफी प्रयास के बाद भी आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा था। इसको लेकर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 82 कुर्की की कार्रवाई करने के लिए कोर्ट से आदेश लिया।
विज्ञापन

न्यायालय से आदेश मिलने के बाद मंगलवार को कोतवाली पुलिस फोर्स हरगांव पहुंची। हरगांव पुलिस को साथ लेकर टीम ने लुटेरे राममिलन के घर पहुंच कर मुनादी कराने के साथ ही आरोपी के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा करायी। पुलिस का कहना है कि तय मियाद के भीतर आरोपी ने अगर खुद को सरेंडर नहीं किया तो उसकी संपत्ति को कुर्क कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed