फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Assets worth Rs 32.98 lakh of gangster accused seized

गैंगस्टर के आरोपी की 32.98 लाख की संपत्ति जब्त

Sat, 14 May 2022 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Assets worth Rs 32.98 lakh of gangster accused seized
सीतापुर। मिश्रिख पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी की आपराधिक कृत्यों से कमाई हुई 32 लाख 98 हजार रुपये की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की है। नोटिस चस्पा कर मुनादी कराए जाने के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि गांव नौवाखेड़ा निवासी अरविंद अवैध शराब का कारोबार करने का अपराधी है। आरोपी अपनी गैंग का लीडर है। इसके सक्रिय सदस्य हैं। आरोपी के खिलाफ अवैध शराब के कारोबार जैसे अपराध के संबंध में केस दर्ज हैं। आरोपी की आय का कोई ज्ञात स्रोत नहीं था। उसके पास इतनी पैतृक संपत्ति नहीं है कि जिसकी आमदनी से इतने अल्प समय में इतनी मूल्यवान संपत्ति खरीदी जा सके। अपराध से अर्जित संपत्ति का उपयोग उसके परिवारीजन कर रहे थे।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई का निर्देश मिला था जिसके आधार आरोपी का एक पक्का मकान 1600 वर्ग फीट, अनुमानित कीमत 32 लाख 98 हजार को जब्त किया गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। भविष्य में भी इस प्रकार के गैंगस्टर अपराधियों के चिह्नीकरण कर अवैध संपत्तियों का चिह्नांकन कर उनको जब्त करने की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed