{"_id":"6050fa668ebc3e8d2b2dc5b4","slug":"aslha-making-factory-caught-two-caught-sitapur-news-lko569911812","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैमिषारण्य (सीतापुर)। पुलिस ने नदी की तलहटी के पास चल रही अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से भारी मात्रा में असलहे, कारतूूस समेत असलहा बनाने के उपकरण का जखीरा बरामद किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है। मामले में केस दर्जकर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
नैमिषारण्य थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के औरंगाबाद के निकट नदी की तलहटी के पास छापा मारा। वहां पर असलहा बनाने की फैैक्टरी चल रही थी।
मौके से आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक, असलहा बनाने के उपकरण, भट्ठी, पांच निर्मित व दो अर्ध निर्मित असलहे, पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने अपना नाम क्षेत्र के बेलहरी निवासी राहुल व अटवा गांव निवासी अलाउद्दीन बताया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। कार्रवाई में निरीक्षक वीरेंद्र पंकज, उपनिरीक्षक रत्नेश त्रिपाठी, अजय दुबे, हेड कांस्टेबल नवल किशोर, कांस्टेबल सौरभ कुमार, योगेश कुमार, मोहित कुमार शामिल थे।