{"_id":"5f5a613c8ebc3e439d50be07","slug":"ashala-factory-busted-one-arrested-sitapur-news-lko5395089128","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में निर्मित और अर्ध निर्मित असलहा, असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर महमूदाबाद अनिल पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात रमद्वारी स्थित शारदा नहर के किनारे बने एक खंडहर में छापा मार अवैध रूप से संचालित असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। इंस्पेेक्टर ने बताया कि असलहा बना रहे तंबौर इलाके के हजरतपुर निवासी फिदा हुसैन को गिरफ्तार किया गया है।
मौके से निर्मित देशी तमंचा 12 बोर व चार अर्ध निर्मित तमंचा, पांच लोहे की नाल, एक कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपी काफी समय से असलहा बनाने का काम कर रहा है। इससे पहले भी इसी मामले में आरोपी जेल जा चुका है। कोतवाल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में एसआई दिलीप सिंह, हेड कांस्टेबल रामजी पाल, शिव बहादुर सरोज, सिपाही पप्पी, कुलदीप सिंह, पीयूष सिंह शामिल रहे।