फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Army contingent camped in Sturka village

रूढ़ा गांव में सेना की टुकड़ी ने डाला डेरा

Sun, 14 Mar 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Army contingent camped in Sturka village
कमलापुर में सेनाध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारियां करते सेना के जवान। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
कमलापुर (सीतापुर)। परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय के गांव में उनकी प्रतिमा के अनावरण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एक सप्ताह में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर सेना की चहलकदमी गांव में बढ़ गई है। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रविवार को मेजर के नेतृत्व में पहुंची सेना की एक टुकड़ी ने गांव में डेरा डाल दिया है। टुकड़ी ने कैप्टन मनोज पांडेय पार्क में तंबू लगा लिया है। सेना की टुकड़ी की देखरेख में सड़क की मरम्मत समेत अन्य कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

कैप्टन मनोज पांडेय के कमलापुर स्थित रूढ़ा गांव में उनके जन्म स्थल पर उनकी मूर्ति गोरखा राइफल्स की ओर से लगवाई गई है। इसका अनावरण थल सेनाध्यक्ष को करना है। प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम 19 मार्च को होना है। इसको लेकर पहले ही सेना के हेलीकॉप्टर और अफसर यहां आकर मुआयना कर चुके हैं। तैयारियां जोरों पर है। गांव की सड़कों को चमकाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सुविधाओं को भी ध्यान में रखकर काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को मेजर विपुल ठाकुर के नेतृत्व में 20 सदस्यीय सेना की टुकड़ी रूढ़ा गांव पहुंची और तैयारियों का जायजा लिया। सड़क को दुरुस्त करने का काम जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया है। मेजर दो जिप्सी से 20 सदस्यीय टुकड़ी के साथ गांव पहुंचे। सेना के जवानों ने अपना तंबू कैप्टन मनोज पांडेय पार्क में लगा दिया है। इसके बाद यहां चल रहे कार्यों पर सेना की ओर से नजर रखी जा रही है। सूत्रों की माने तो ये टुकड़ी अब प्रतिमा के अनावरण हो जाने तक यहां पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव संवरने से ग्रामीणों में भी खुशी
कैप्टन मनोज पांडेय की प्रतिमा के अनावरण को लेकर गांव की सड़कों से लेकर अन्य मूलभूत सुविधाओं में हो रहे सुधार को लेकर लोगों में खुशी देखी जा रही है। गांव के लोगों का कहना है खुशी की बात है कि इस माटी में जन्मे भारत मां के सच्चे सपूत की प्रतिमा का अनावरण थल सेनाध्यक्ष आकर कर रहे हैं। इसलिए गांव की सूरत भी बदली जा रही है। सड़कों को ठीक कराने के साथ ही साफ-सफाई भी हो रही है, इससे लोग प्रसन्न हैं।

इससे पहले 26 फरवरी को चीनी मिल कमलापुर के ग्राउंड में हेलीकॉप्टर उतरा था। सेना के करीब 50 जवान पहले से मौजूद थे। किसी को भी हेलीकॉप्टर के आसपास भटकने नहीं दिया गया था। हेलीकॉप्टर ग्राउंड पर उतरकर 10 मिनट रुका था। अधिकारी ग्राउंड का निरीक्षण कर हेलीकॉप्टर में बैठकर लखनऊ रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed